25.5 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजनहेडलाइंस

रणदीप हुडा, लिन लैशराम ने शादी की तस्वीरें की शेयर कहा, ‘हम एक हैं’

मुंबई, 30 नवंबर । बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम शादी के बंधन में बंध गए हैं। जोडे़े़ ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी की तस्वीरें पोस्‍ट की। वहीं उनके फैंस उनके पारंपरिक विवाह समारोह को देखकर आश्चर्यचकित हो गए।

ये लवबर्ड्स बुधवार को इम्फाल में शादी के बंधन में बंधे। उन्होंने परिवार के सदस्यों और कुछ दोस्तों की मौजूदगी में पारंपरिक मैतेई समारोह में शादी की।

इस जोड़े ने शन्नापुंग रिसॉर्ट में अपनी शादी की रस्‍में पूरी की। रणदीप ने सोशल मीडिया पर लिन के साथ शादी की तस्वीरें साझा कीं।

‘सरबजीत’ अभिनेता ने सादा सफेद कुर्ता, धोती और मैचिंग शॉल लिया हुआ था। उन्होंने सिर पर सफेद और सुनहरे रंग की पगड़ी भी पहनी हुई थी।

दूसरी ओर, लिन पारंपरिक मणिपुरी पोटलोई पोशाक में एक राजकुमारी की तरह लग रही थी, जो मोटे कपड़े और बांस से बनी एक बेलनाकार स्कर्ट है। उस पर भारी सजावटी काम के साथ लाल साटन का कपड़ा सजा हुआ था।

उन्होंने काले और सुनहरे रंग का सजावटी ब्लाउज को चुना और पारंपरिक सोने के आभूषणों के साथ शादी का लुक पूरा किया।

तस्वीरों के कैप्शन में रणदीप ने लिखा, “आज से, हम एक हैं , जस्ट मैरिड।”

विजय वर्मा ने पोस्ट पर टिप्पणी की और लिखा: “यू गाइज।”

गौतम गुलाटी ने कहा, “बधाई हो बिग बी… गॉड ब्लेस।”

कनिका मान ने लिखा: “वाह सुंदर।”

शादी से पहले, रणदीप ने लैशराम की मैतेई परंपराओं में शादी करने पर अपना उत्साह व्यक्त किया था।

रणदीप और लिन काफी समय से रिलेशनशिप में थे। लिन ‘मैरी कॉम’, ‘रंगून’ और हाल ही में ‘जाने जान’ जैसी फिल्मों का हिस्सा रह चुकी हैं।

शादी का रिसेप्शन बाद में मुंबई में होगा।

अन्य ख़बरें

सेट पर झगड़े वाली धारणा पर राधिका आप्टे बोलीं-‘महिलाएं नहीं पुरुष होते हैं ज्यादा असुरक्षित

Newsdesk

रजनीकांत की फिल्म ‘धर्मन’ में हुई नयनतारा की एंट्री

Newsdesk

शेफ दामू को याद कर भावुक हुईं राम्या पांडियन, बोलीं- ‘आपकी प्यार भरी बातें और आशीर्वाद हमेशा याद आएंगे

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading