April 16, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

पाक ने एलओसी पर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया

जम्मू, 26 सितम्बर | पाकिस्तान की सेना ने जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में शनिवार को नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर छोटे हथियारों और मोर्टार का इस्तेमाल करके भारतीय चौकियों को निशाना बनाया।

रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल देवेंद्र आनंद ने कहा, “आज सुबह करीब 11.15 बजे पाकिस्तान ने राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में बिना किसी उकसावे के नियंत्रण रेखा पर छोटे हथियारों से गोलीबारी करके और मोर्टार से गोले दागकर संघर्ष उल्लंघन शुरू किया।”

उन्होंने कहा, “भारतीय सेना इसका माकूल जवाब दे रही है।”

पाकिस्तान इस वर्ष की शुरुआत से ही भारत और पाकिस्तान द्वारा 1999 में किए गए द्विपक्षीय संघर्ष विराम समझौते का उल्लंघन कर रहा है।

जनवरी 2020 से नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान द्वारा किए गए 3,186 से अधिक संघर्ष विराम उल्लंघन में कम से कम 24 नागरिक मारे गए हैं और 100 से अधिक घायल हुए हैं।

अन्य ख़बरें

शुक्रवार से दिल्ली और कश्मीर के बीच शुरू होगी मालगाड़ी सेवा: उत्तरी रेलवे

Newsdesk

नवीन पटनायक ने ओडिशा के सभी सांसदों को लिखा पत्र, कहा-परिसीमन से ओडिशा के हितों को पहुंच सकता है नुकसान

Newsdesk

हरियाणा राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने वालों पर कांग्रेस का एक्शन, 5 विधायक सस्पेंड

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading