34.8 C
Jabalpur
June 19, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयव्यापार

फ्लाइट्स शुरू होने के बाद से यात्रियों की संख्या 1 करोड़ के पार : मंत्री

नई दिल्ली, 25 सितम्बर | नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप पुरी ने शुक्रवार को कहा कि 25 मई को देश में फ्लाइट ऑपरेशन शुरू होने के बाद से अब एक करोड़ से अधिक लोग घरेलू उड़ान भर चुके हैं। पुरी के मुताबिक घरेलू विमानन सेवा कोरोना से पहले की स्थिति में लौटती दिख रही है।

पुरी के मुताबिक 24 सितम्बर तक कुल बाहर जाने वाले घरेलू यात्रियों की संख्या 1,19,702 रही जबकि आने वाले यात्रियों की संख्या 1,21,126 रही।

इस दौरान कुल डिपार्चर 1393 रहा जबकि एराइवल्स की संख्या 1394 रही। इससे 2787 बार फ्लाइट्स को यहां से वहां जाना पड़ा।

एक दिन में देश के सभी हवाई अड्डों पर यात्रियों की संख्या 2,40,828 रही।

25 मई से लेकर अब तक एक लाख से अधिक घरेलू उड़ानों का संचालन हो चुका है।

कोरोना के कारण 25 मार्च से 25 मई तक घरेलू विमान सेवा पर रोक लगी हुई थी।

अन्य ख़बरें

बंगाल में जाति प्रमाणपत्र री-वेरिफिकेशन को माकपा (माले) ने दी कानूनी चुनौती, कलकत्ता हाईकोर्ट में पीआईएल दायर

Newsdesk

नीट यूजी 2026 : जम्मू-कश्मीर सरकार का री-टेस्ट की तैयारियों को लेकर आदेश, शनिवार को 60 स्कूलों में बंद रहेंगी कक्षाएं

Newsdesk

बालवाटिका में खेल-खेल में सीखने को नई मजबूती, योगी सरकार पहुंचा रही संपूर्ण शैक्षणिक सामग्री

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading