33.4 C
Jabalpur
June 22, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

गोकुलपुर-रांझी में जल संकट को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन,ल दो दिन में समाधान नहीं हुआ तो दी आंदोलन की चेतावनी

जबलपुर। रांझी क्षेत्र के गोकुलपुर, शोभापुर और आसपास के इलाकों में लंबे समय से बने भीषण जल संकट के विरोध में गुरुवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने नगर निगम कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने नगर निगम प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जल्द से जल्द पेयजल व्यवस्था सुधारने की मांग की।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं और स्थानीय लोगों ने कहा कि निगम प्रशासन ने क्षेत्र में प्रतिदिन कम से कम एक समय नियमित जलापूर्ति का आश्वासन दिया था, लेकिन वर्तमान स्थिति यह है कि लोगों को एक समय भी पर्याप्त पानी उपलब्ध नहीं हो रहा है। इससे आम नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि जिन क्षेत्रों में टैंकरों के माध्यम से पानी पहुंचाया जाना चाहिए, वहां भी अनियमितताएं हो रही हैं। उनका कहना है कि कई बार टैंकर निर्धारित स्थान तक पहुंचने से पहले ही पानी बेच देते हैं, जिसके कारण जरूरतमंद लोगों तक पानी नहीं पहुंच पाता और उन्हें महंगे दामों पर पानी खरीदने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
उन्होंने बताया कि पूर्व में रांझी क्षेत्र के कुछ हिस्सों में बरगी बांध की नहर के माध्यम से पानी उपलब्ध हो जाता था, लेकिन अब वह व्यवस्था भी बंद हो गई है। इसके चलते जल संकट और गहरा गया है।
कांग्रेस नेताओं ने महापौर, नगर निगम अध्यक्ष और निगम आयुक्त पर जनता की समस्याओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया। उनका कहना था कि पानी के लिए शहर के कई इलाकों में हाहाकार की स्थिति है और कई स्थानों पर विवाद की नौबत तक आ रही है, इसके बावजूद नगर निगम प्रशासन गंभीरता नहीं दिखा रहा है।
प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि दो दिनों के भीतर गोकुलपुर, रांझी और आसपास के क्षेत्रों में नियमित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित नहीं की गई तो स्थानीय नागरिकों के साथ मिलकर व्यापक जनआंदोलन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी नगर निगम प्रशासन की होगी।

अन्य ख़बरें

रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में गोल्ड मेडल मिलने पर छात्रों ने जताई खुशी

Newsdesk

खबर सात

Newsdesk

अमित शाह के ‘असली शिवसेना’ वाले बयान पर संजय राउत का हमला, पीएम बनने की चाह में कर रहे राजनीति

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading