21.3 C
Jabalpur
October 24, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकबॉलीवुडहेडलाइंस

दुनियाभर में एनिमल का भौकाल, हिला बॉक्स ऑफिस, 6 दिनों में ही 500 करोड़ से ज्यादा कर ली कमाई

रणबीर कपूर की लेटेस्ट रिलीज फिल्म एनिमल का फीवर देश ही नहीं पूरी दुनिया पर चढ़ा हुआ है. इस क्राइम थ्रिलर के लिए दर्शकों की दीवानगी हर गुजरते दिन के साथ बढ़ती ही जा रही है. फिल्म में रणबीर कपूर और बॉबी देओल के खूंखार अवतार पर ऑडियंस दिल हार बैठी है और इसी के साथ सिनेमाघरों में एनिमल को देखने के लिए खूब भीड़ उमड़ रही है.ऐसे में फिल्म पर नोटों की भी बरसात हो रही है. तमाम रिकॉर्ड ब्रेक करने के साथ एनिमल ने रिलीज के महज 6 दिनों में दुनियाभर में एक और माइलस्टोन पार कर लिया है. एनिमल का दुनियाभर में भौकाल मचा हुआ है. फिल्म बुलेट से भी तेज रफ्तार से कमाई कर रही है और इसने हर किसी को हैरान कर दिया है. एनिमल को रिलीज हुए 6 दिन ही हुए हैं और इसने कईं रिकॉर्ड ब्रेक कर दिए हैं. यहां तक कि इसने शाहरुख खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म जवान और पठान को भी पीछे छोड़ दिया है. फिल्म की छठे दिन की वर्ल्डवाइड कमाई की बात करें तो इसने 520 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है. वर्ल्डवाइड फिल्म के डे वाइज ये हैं आंकड़े- पहले दिन एनिमल ने दुनियाभर में 116 करोड़ से ज्यादा की ओपनिंग की थी. दूसरे दिन फिल्म की वर्ल्डवाइड कमाई 120 करोड़ रुपये रही. तीसरे दिन एनिमल ने दुनियाभर में 120 करोड़ कमाए, चौथे दिन एनिमल की वर्ल्डवाइड कमाई 69 करोड़ रही, पांचवें दिन यानी मंगलवार को एनिमल ने दुनियाभर में 56 करोड़ का कलेक्शन किया है. छठे दिन एनिमल का दुनियाभर में कलेक्शन 527.6 करोड़ रुपये हो गया है. एनिमल ने घरेलू बाजार में भी रिलीज के छठे दिन इतिहास रच दिया है. ये फिल्म अपनी रिलीज के छठे दिन 30 करोड़ का कलेक्शन कर 300 करोड़ के पार हो गई है. इसका देश में सभी भाषाओं में 6 दिन का कुल कलेक्शन अब 312.96 करोड़ हो गया है. इसी के साथ इस फिल्म ने टाइगर 3 के लाइफटाइम कलेक्शन (282.30) का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है.वहीं फिल्म ने छठे दिन के कलेक्शन में जवान (24 करोड़ रुपये) , पठान (25.5 करोड़ ) और बाहुबली 2 (26 करोड़ ) का रिकॉर्ड भी चकनाचूर कर दिया है. हालांकि फिल्म गदर 2 के छठे दिन के कलेक्शन (32.37) को पीछे नहीं छोड़ पाई. वहीं एनिमल जिस रफ्तार से कमाई कर रही है उसे देखते हुए कहा जा रहा है कि ये फिल्म जल्द ही घरेलू बाजार और वर्ल्डलाइड शाहरुख खान की जवान और पठान के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ देगी.

अन्य ख़बरें

जेडीयू ने अनंत सिंह और नीलम देवी को 6 साल के लिए किया निष्कासित, पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप

Newsdesk

नर्मदा की पूजा-अर्चना के साथ दो दिवसीय नर्मदा महोत्सव का शुभारंभ

Newsdesk

बरेला रोड पर सरिया से लदा ट्रक पलटा, चालक को आई नींद की झपकी

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading