June 24, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

बांग्लादेश ने फ्लाइट्स की संख्या बढ़ाने के लिए सऊदी से किया अनुरोध

ढाका, 28 सितंबर | बांग्लादेश ने सऊदी अरब से अनुरोध किया है कि वह दोनों देशों के बीच फ्लाइट्स की संख्या बढ़ाए, ताकि ढाका में फंसे प्रवासी अपने कार्यस्थलों पर वापस लौट सकें। द डेली स्टार अखबार ने बताया कि विदेश मंत्री ए.के. अब्दुल मोमन ने रविवार की शाम सऊदी में अपने समकक्ष प्रिंस फैसल बिन फरहान अल सऊद से टेलीफोन पर हुई बातचीत में यह अनुरोध किया।

बांग्लादेश ने सउदी से बिमान बांग्लादेश-एयरलाइंस को ढाका-दम्मम मार्ग पर फ्लाइट्स संचालित करने की अनुमति देने का आग्रह किया।

वर्तमान में एयरलाइन को रियाद, मदीना और जेद्दा के लिए ही उड़ानें संचालित करने की अनुमति है।

पिछले हफ्ते सऊदी सरकार ने अपने यहां कार्यस्थलों पर प्रवासियों की वापसी में आ रही रुकावटों को समाप्त करने के मुद्दे पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी थी।

अन्य ख़बरें

ईरान-अमेरिका समझौते के बाद होर्मुज से 11 हजार नाविकों को निकालने की तैयारी: आईएमओ

Newsdesk

रास लाफान हादसे में भारतीयों की मौत पर पीएम मोदी ने जताई संवेदना, कतर के अमीर से की बात

Newsdesk

सीडीएस जनरल एनएस राजा सुब्रमणि से मिले सिंगापुर के हाई कमिश्नर, रक्षा साझेदारी आगे बढ़ाने पर बातचीत

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading