35.5 C
Jabalpur
May 29, 2026
सी टाइम्स
खेलहेडलाइंस

क्वार्टर फाइनल में नीदरलैंड से भिड़ने के लिए तैयार भारतीय टीम

कुआलालंपुर, 11 दिसंबर । भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम एफआईएच हॉकी पुरुष जूनियर विश्व कप मलेशिया 2023 के सेमीफाइनल में जगह पक्की करने की कोशिश करेगी, जब वे मंगलवार को यहां दूसरे क्वार्टर फाइनल में नीदरलैंड से भिड़ेंगे।

भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम अपने तीसरे और अंतिम पूल सी गेम में कनाडा को 10-1 से हराने के बाद आत्मविश्वास के साथ क्वार्टर फाइनल में प्रवेश करेगी।

इससे पहले टूर्नामेंट में भारत ने कोरिया को 4-2 से हराया था, लेकिन दूसरे मैच में स्पेन के खिलाफ उसे 1-4 से हार का सामना करना पड़ा।

छह अंकों के साथ पूल सी में दूसरे स्थान पर रहने के बाद भारत पूल डी तालिका में शीर्ष पर रहने वाले नीदरलैंड्स से भिड़ेगा।

भारतीय जूनियर पुरुष टीम के कप्तान उत्तम सिंह ने कहा, “हमने इस विश्व कप में शानदार प्रदर्शन किया है। 10-1 की बड़ी जीत से निश्चित रूप से नॉकआउट चरण में हमारा आत्मविश्वास बढ़ा है। हम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की कोशिश करेंगे। हम हमेशा की तरह अपनी सर्वश्रेष्ठ क्षमता से खेलना हैं।”

इस बीच, कोच सी.आर. कुमार ने कहा, “खिलाड़ी अच्छी स्थिति में हैं और वो हर चुनौती का सामना करने के लिए तैयार हैं। हम एक समय में एक मैच पर ही ध्यान देना जारी रखेंगे। हां, क्वार्टर फाइनल एक बड़ा मैच है लेकिन यह ऐसा कुछ नहीं है जिसके लिए लड़के तैयार नहीं हैं।”

टूर्नामेंट का सेमीफाइनल और फाइनल क्रमशः 14 और 16 दिसंबर को खेला जाएगा।

अन्य ख़बरें

किलियन एम्बाप्पे: फीफा विश्व कप 2026 में फ्रांस की सबसे बड़ी उम्मीद

Newsdesk

इंडियन ओपन पैरा एथलेटिक्स में स्टार पैरा एथलीटों ने बिखेरी चमक, सुमित अंतिल ने जीता स्वर्ण

Newsdesk

15 साल की उम्र में वैभव की खेल के प्रति जागरूकता कमाल की है: एबी डिविलियर्स

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading