19.3 C
Jabalpur
October 24, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजनहेडलाइंस

फाइटर से करण सिंह ग्रोवर की पहली झलक आई सामने, दिखा दमदार अवतार

सुपरस्टार ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण स्टारर फाइटर बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। दर्शक बेसब्री से एक्शन फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। निर्माताओं ने फिल्म से दीपिका पादुकोण, ऋतिक रोशन और अनिल कपूर का पोस्टर पहले ही जारी कर दिया है। वहीं, दर्शकों का उत्साह बढ़ाने के लिए आज फाइटर से करण सिंह ग्रोवर के लुक का नया पोस्टर जारी किया गया है। पोस्टर में करण का वर्दी पहने हुए दमदार लुक देखने को मिल रहा है।सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित इस फिल्म में करण सिंह ग्रोवर भी शामिल हो गए हैं। हाल ही में दीपिका पादुकोण ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से करण का पोस्टर साझा कर यह जानकारी दी है। दीपिका ने अभिनेता का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी करते हुए फिल्म में करण का स्वागत किया है। पोस्टर में करण वर्दी पहने नजर आ रहे हैं। फाइटर में अभिनेता स्क्वाड्रन लीडर सरताज गिल की भूमिका निभाएंगे।फाइटर में पहली बार ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण स्क्रीन स्पेस साझा करते हुए दिखाई देगें। दोनों कलाकार बॉलीवुड के सबसे लोकप्रिय और प्रतिभाशाली सितारों में से हैं और उनके फैंस उन्हें एक साथ बड़े पर्दे पर देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में ऋतिक रोशन स्क्वाड्रन लीडर शमशेर के किरदार में नजर आएंगे। वहीं, दीपिका स्क्वाड्रन लीडर मीनल राठौड़ की भूमिका निभाती नजर आएंगी।निर्देशक सिद्धार्थ आनंद फाइटर से पहले वॉर और पठान जैसी सफल एक्शन फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं। फाइटर का निर्माण वायकॉम 18 स्टूडियोज और मार्फि्लक्स पिक्चर्स द्वारा किया गया है। फाइटर में ऋतिक, अनिल, दीपिका के अलावा सहायक भूमिकाओं में करण सिंह ग्रोवर, अक्षय ओबेरॉय, संजीदा शेख, तलत अजीज नजर आने वाले हैं। ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण अभिनीत यह फिल्म 25 जनवरी 2024 को भारत के 75 वें गणतंत्र दिवस पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

अन्य ख़बरें

एकता कपूर ने की प्रियंका चाहर चौधरी की तारीफ, कहा- आप असली हीरोइन हो

Newsdesk

दिव्या दत्ता ने किया मनोज बाजपेयी का समर्थन, बोलीं-हम पॉजिटिविटी छोड़ नेगेटिविटी की ओर हो जाते हैं आकर्षित

Newsdesk

सिंटा के भीतर बदलाव की शुरुआत, नए नेतृत्व ने जवाबदेही को बनाया प्राथमिकता

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading