35.5 C
Jabalpur
April 29, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

मप्र में आईफा नहीं होगा : शिवराज

भोपाल 2 अक्टूबर | मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आईफा को तमाशा करार देते हुए कहा कि आईफा का राज्य में आयोजन नहीं होगा। गांधी जयंती के मौके पर शुक्रवार को गांधी भवन में आयोजित समारोह में हिस्सा लेने के बाद संवाददाताओं के सवालों का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि, “केारेाना फैला हुआ है, लोग संकट में हैं, आईफा की क्या जरुरत है। आईफा जैसे तमाशे को मैं पसंद नहीं करता। पता चला है कि कई उद्योगपतियों से राशि वसूली गई है। एक कंपनी से खबर आई कि उनसे चार करोड़ रूपये ले लिए गए, आईफा के नाम पर।”

उन्होंने आगे कहा कि “आईफा के नाम पर किन-किन से राशि वसूली गई है, इसका पता किया जाएगा। यह ठीक नहीं है, अगर राशि लेना ही है तो कोरोना के लिए लो। आईफा नहीं होगा, आईफा के तमाशे की जरुरत नहीं है।”

ज्ञात हो कि राज्य की पूर्ववर्ती कमल नाथ की सरकार ने इंदौर और भोपाल में आईफा के आयोजन का फैसला लिया था। यह आयोजन मार्च 2021 में प्रस्तावित था।

अन्य ख़बरें

आईपीएल 2026: आरआर ने एमआई की बराबरी की, आरसीबी और एसआरएच को पीछे छोड़ा

Newsdesk

बंगाल चुनाव: मतदाताओं से अमित शाह की अपील- ‘भय, सिंडिकेट और भ्रष्टाचार के शासन से मुक्ति के लिए करें वोट’

Newsdesk

भक्तिमय हुई शिव की नगरी: बरेका से विश्वनाथ मंदिर तक भव्य स्वागत, प्रधानमंत्री के लिए सजी काशी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading