17.5 C
Jabalpur
October 24, 2026
सी टाइम्स
मनोरंजनमनोरंजन (रीजनल)हेडलाइंस

सालार के बाद प्रभास की नई फिल्म का ऐलान, निर्देशक ने जारी किया पोस्टर

साउथ स्टार प्रभास इन दिनों अपनी फिल्म सालार को लेकर हर तरफ छाए हुए हैं. एक्टर की फिल्म हाल ही में रिलीज हुई है, जिसे दर्शकों की तरफ से काफी बढिय़ा रिस्पॉन्स मिल रहा है. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है और ये कमाई के मामले में भी कई रिकॉर्ड तोड़ चुकी हैं. वहीं, अब सालार की सफलता के बाद प्रभास की एक और फिल्म का ऐलान हो गया है. प्रभास अब डायरेक्टर मारुति संग काम करने जा रहे हैं. मारुति ने खुद प्रभास संग अपनी नेक्स्ट फिल्म का ऐलान कर दिया है, जिसके बाद तो एक्टर के फैंस की खुशी का ठिकाना ही नहीं है. मारुति ने फिल्म का पोस्टर जारी कर प्रभास की अगली फिल्म की अनाउंसमेंट की है. पोस्टर देखकर एक्टर के फैंस बेहद एक्साइटेड हो गए हैं. मारुति ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स (ट्विटर) पर फिल्म का पोस्टर शेयर किया है. इसके साथ उन्होंने लिखा है- उत्साहित और लंबे समय से इस पल का इंतजार कर रहा था. रिबेल स्टार प्रभास को एक नए अवतार में दिखाने के लिए बहुत खुश हूं. मिलते हैं पोंगल परपोस्टर में भी यही बात लिखी हुई है. हालांकि, अभी तक इस फिल्म का टाइटल या प्रभास का लुक रिवील नहीं किया गया है. लेकिन मारुति ने इसकी रिलीज का हिंट दे दिया है. पोस्ट के मुताबिक फिल्म पोंगल पर रिलीज हो सकती है.

अन्य ख़बरें

एकता कपूर ने की प्रियंका चाहर चौधरी की तारीफ, कहा- आप असली हीरोइन हो

Newsdesk

दिव्या दत्ता ने किया मनोज बाजपेयी का समर्थन, बोलीं-हम पॉजिटिविटी छोड़ नेगेटिविटी की ओर हो जाते हैं आकर्षित

Newsdesk

सिंटा के भीतर बदलाव की शुरुआत, नए नेतृत्व ने जवाबदेही को बनाया प्राथमिकता

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading