November 6, 2026
सी टाइम्स
मनोरंजनमनोरंजन (टेलीविज़न)हेडलाइंस

अभिनेत्री आरती सिंह ने बताया नए साल का अपना मंत्र

मुंबई, 4 जनवरी । अभिनेत्री आरती सिंह ने इंस्टाग्राम पर अपने नए साल की तस्‍वीरें शेयर करते हुए कहा कि वर्ष 2024 के लिए उनका मंत्र ‘मौन’ रहना है। अभिनेेत्री नए साल का जश्‍न मनाने के लिए कश्मीर के गुलमर्ग में थीं।

‘मायका’, ‘उतरन’, ‘देवों के देव महादेव’ जैसे शो में अपने काम के लिए जानी जाने वाली आरती ने अपने इंस्टाग्राम पर अपना हॉलिडे एल्बम को शेयर किया, जिसमें वह सुरम्य कश्मीर के बर्फ से ढके पहाड़ों के सामने पोज देती हुई देखी जा सकती हैं।

आरती ने एक रील भी शेयर की, जिसमें वह गुलाबी स्विमिंग सूट में तैर रही हैं।

वीडियो में कहा गया है, “अब इस नए साल में एक काम तो करना है। मुझे अपने सुकून के साथ कोई समझौता नहीं करना। जो गलतियां हो गई उन्हें दोबारा नहीं करना। अपने पर काम करना है।”

वीडियो को कैप्शन दिया गया , “रील नए साल के नए लक्ष्य कहती है। इस साल मौन रहना ही मेेरा मंत्र है।”

वहीं वर्कफ्रंट की बात करें तो वह इन दिनों शो ‘श्रावणी’ में नजर आ रही हैं। इसमें वह नेगेटिव लीड चंद्रा की भूमिका निभा रही हैं। यह शो शेमारू उमंग पर प्रसारित होता है।

अन्य ख़बरें

भारत रत्न भूपेन हजारिका को नमन, पुण्यतिथि पर केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों ने दी श्रद्धांजलि

Newsdesk

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: बिश्नोई गैंग ने शूटरों तक पैसे पहुंचाने के लिए रिक्शाचालकों और दुकानदारों के खातों का किया इस्तेमाल

Newsdesk

रामायण’ में कैकेयी बनकर इमोशनल हुईं लारा दत्ता, पिता को किया याद, बोलीं- काश वो यहां होते

Newsdesk

Leave a Comment