November 6, 2026
सी टाइम्स
मनोरंजनमनोरंजन (टेलीविज़न)हेडलाइंस

‘बिग बॉस 17’ : आयशा ने अंकिता के सामने एक्ट के जरिए बताया कि कैसे विक्की ने पकड़ा था सना का हाथ

मुंबई, 5 जनवरी । शादीशुदा कपल अंकिता लोखंडे और विक्की जैन के बीच का रिश्ता रियलिटी टीवी शो ‘बिग बॉस 17’ के घर के अंदर उलझा हुआ है।

हाल ही में, घरवाले गार्डन एरिया में बैठे थे, तभी आयशा खान ने उस इंसिडेंट का जिक्र किया, जहां विक्की को सना रईस खान का हाथ पकड़े देखा गया था।

हालिया एपिसोड में विक्की ने आयशा खान से पूछा कि क्या उन्होंने शो में हुई कोई खास इंसिडेंट देखी है। जब आयशा इनकार करती है, तो विक्की मजाक में आयशा से कहते हैं कि वह किसी काम की नहीं है क्योंकि उसे कोई जानकारी नहीं है और उसने एपिसोड भी नहीं देखा है।

उन्होंने कहा कि आयशा ने सना रईस खान और उनकी सिर्फ एक ही रील देखी है, जब मन्नारा और अंकिता ने आयशा से पूछा कि विक्की और सना कैसे हाथ पकड़ रहे थे, तो आयशा ने एक्ट करके दिखाया और कहा, ”मैंने देखा और सोचा कि क्या हो गया है इस आदमी को, ये अंकिता लोखंडे का पति क्या कर रहा है।”

विक्की ने कहा, “अंकिता लोखंडे के भी क्लिप्स बनेंगे तो वो समझ जाएंगे क्यों कर रहा था उसका पति।”

‘बिग बॉस 17’ कलर्स चैनल और जियो सिनेमा पर स्ट्रीम हो रहा है।

अन्य ख़बरें

भारत रत्न भूपेन हजारिका को नमन, पुण्यतिथि पर केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों ने दी श्रद्धांजलि

Newsdesk

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: बिश्नोई गैंग ने शूटरों तक पैसे पहुंचाने के लिए रिक्शाचालकों और दुकानदारों के खातों का किया इस्तेमाल

Newsdesk

रामायण’ में कैकेयी बनकर इमोशनल हुईं लारा दत्ता, पिता को किया याद, बोलीं- काश वो यहां होते

Newsdesk

Leave a Comment