November 6, 2026
सी टाइम्स
मनोरंजनमनोरंजन (टेलीविज़न)हेडलाइंस

करण मेहरा ने ‘मेहंदी वाला घर’ से टीवी पर किया कमबैक, कहा- ‘इस किरदार से सुखद अनुभव हो रहा’

मुंबई, 9 जनवरी । शो ‘मेहंदी वाला घर’ से टीवी पर कमबैक करने वाले एक्टर करण मेहरा ने साझा किया कि इस किरदार के साथ कमबैक करना एक सुखद अनुभव है।

करण को आखिरी बार 2020 के शो ‘शुभारंभ’ में देखा गया था। उन्होंने ‘मावां ठंडियां चव्हाण’, ‘खटमल ए इश्क’ और ‘साथ निभाना साथिया’ जैसे शो में भी काम किया।

41 वर्षीय अभिनेता एक दशक से ज्यादा समय से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का हिस्सा हैं। उन्होंने स्क्रीन पर कई तरह के किरदार निभाए हैं।

वह अपमकमिंग शो में एक महत्वपूर्ण किरदार निभाने वाले मनोज अग्रवाल की भूमिका निभाकर बहुत खुश हैं।

करण ने साझा किया, “कहानी उज्जैन स्थित अग्रवाल परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है और परिवार के भीतर रोजाना होने वाले उतार-चढ़ाव को दर्शाती है।”

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम एक्टर ने कहा, ”मेरा किरदार मनोज का है, जो एक डॉक्टर है। वह पारिवारिक है और अपनी उपलब्धियों पर उन्हें गर्व महसूस कराना चाहता है। उनमें एक आदर्श बेटा बनने की सभी खूबियां हैं और उनकी कठिनाइयां आज के संयुक्त परिवार में उल्लेखनीय रूप से प्रासंगिक हैं।”

करण ने कहा, “इस किरदार के साथ टीवी पर कमबैक करना मेरे लिए एक सुखद अनुभव है और मैं इस शो के लॉन्च का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं।”

‘मेहंदी वाला घर’ में शानदार कलाकारों की टोली है, जो संयुक्त परिवारों की गतिशीलता को उजागर करती है।

यह जल्द ही सोनी पर प्रसारित होगा।

अन्य ख़बरें

भारत रत्न भूपेन हजारिका को नमन, पुण्यतिथि पर केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों ने दी श्रद्धांजलि

Newsdesk

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: बिश्नोई गैंग ने शूटरों तक पैसे पहुंचाने के लिए रिक्शाचालकों और दुकानदारों के खातों का किया इस्तेमाल

Newsdesk

रामायण’ में कैकेयी बनकर इमोशनल हुईं लारा दत्ता, पिता को किया याद, बोलीं- काश वो यहां होते

Newsdesk

Leave a Comment