23.1 C
Jabalpur
September 11, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

3 साल के बच्चे को लेकर बैठी महिला को वाहन चालक ने मारी टक्कर, दोनों घायल

ऋषिकेश, 15 जनवरी । ऋषिकेश में सोमवार को एक दर्दनाक हादसे में एक गाड़ी वाले ने घर के बाहर बैठी एक महिला और उसके मासूम बच्चे को टक्कर मार दी और चालक मौके से फरार हो गया। इस हादसे में महिला और उसका बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया है। उन्हें उपचार के लिए ऋषिकेश एम्स में भर्ती किया गया है, जहां दोनों का इलाज चल रहा है।

दरअसल, ऋषिकेश की कृष्णा नगर कॉलोनी में एक गाड़ी वाले ने अपने घर के बाहर अपने 3 साल के बच्चे को गोद में लेकर बैठी महिला पर गाड़ी चढ़ा दी। महिला और बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें आनन फानन में ऋषिकेश एम्स में भर्ती किया गया।

वाहन चालक मौके से फरार हो गया है। ये पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि ये वाहन चालक शराब के नशे में था। इसके कारण ये दर्दनाक हादसा हुआ है।

गंभीर रूप से घायल महिला की बहन ने पुलिस को शिकायत की है।

आईडीपीएल चौकी प्रभारी ज्योति प्रसाद उनियाल ने बताया कि महिला अपने घर के बाहर अपने 3 साल के बच्चे को गोद में लेकर बैठी थी, जहाँ एक बोलेरो गाड़ी वाले ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दी। फरार वाहन चालक की तलाश की जा रही है।

अन्य ख़बरें

हाई कोर्ट के निर्देशों के बाद एमपी सरकार नर्सिंग छात्रों के नतीजे जल्द जारी करने की दिशा में आगे बढ़ी

Newsdesk

दिल्ली के युवा खिलाड़ियों को ग्रासरूट लेवल पर हर महीने 2,000 रुपए का प्रोत्साहन मिलेगा: सीएम रेखा गुप्ता

Newsdesk

नीम करोली बाबा की जन्मस्थली बनेगी भव्य धाम, यूपी सरकार बनाएगी 13वां पर्यटन सर्किट: मंत्री जयवीर सिंह

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading