30.5 C
Jabalpur
September 11, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

गुरु गोबिंद सिंह को नमन कर विहिप अंतर्राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष ने दिया आईपी विश्वविद्यालय को राम मंदिर का निमंत्रण

नई दिल्ली, 17 जनवरी । दशमेश गुरु गोबिंद सिंह महाराज के पावन प्रकाशोत्सव पर विश्व हिंदू परिषद के अंतर्राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष आलोक कुमार ने बुधवार को गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय पहुंचकर कुलपति प्रो. डॉ. महेश वर्मा को 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के निमित्त अक्षत निमंत्रण दिया।

इससे पूर्व उन्होंने गुरु गोबिंद सिंह महाराज के चित्र पर पुष्पांजलि कर देश-धर्म की रक्षार्थ उनकी तीन पीढ़ियों के बलिदान को नमन किया।

वहां विराजमान गुरु ग्रंथ साहिब को मत्था टेक, उपस्थित शिक्षाविदों व संगत को संबोधित करते हुए विहिप नेता ने कहा कि सरबंसदानी अमृत के दाते कलगीधर दशमेश पिता गुरु गोबिंद सिंह महाराज ने अपने पिता और चारों पुत्रों का पंथ के लिए बलिदान दिया। मुगलों को चुनौती देते हुए वे कलगीधर कहलाये तथा अपने ही जीवनकाल में गुरु ग्रंथ साहिब को गुरु घोषित करके ‘आपे गुरु आपे चेला’ का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया। विश्व हिंदू परिषद का ऐसे महान संत, वीर और धर्मयोद्धा को शत-शत वंदन।

उन्होंने इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डॉ. महेश वर्मा और उनके साथ की कोर टीम को अयोध्या से आए पूजित अक्षत, राम जन्मभूमि मन्दिर का सुन्दर चित्र, मंदिर का ब्यौरा तथा न्यास का संदेश देकर 22 जनवरी को निकट के मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में सम्मलित होने का निमंत्रण दिया।

पूरी यूनिवर्सिटी परिवार को निमंत्रित करते हुए उन्होंने कहा कि उस दिन किसी को भी इस वैश्विक महोत्सव को घर में बैठ कर नहीं अपितु, सामूहिक रुप से मंदिर में ही आनंद उत्सव के रुप में मनाना है और घर-घर दीप जलाने हैं।

इस अवसर पर उनके साथ निमंत्रण देने आई टोली में विहिप के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल, हरियाणा प्रांत अध्यक्ष सेवानिवृत जज पवन कुमार, पश्चिमी दिल्ली के अध्यक्ष शिव कुमार सहित विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के अनेक पदाधिकारी भी उपस्थिति रहे।

अन्य ख़बरें

‘मनुष्य को सदैव सज्जनों की संगति करनी चाहिए’, प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर साझा किया सुभाषित

Newsdesk

ब्रिक्स समिट में विश्व कल्याण के ल‍िए मुद्दों पर सकारात्मक और सार्थक चर्चा होगी: पीएम मोदी

Newsdesk

छायावाद युग की कवयित्री, ‘पद्म विभूषण’ महादेवी वर्मा की पुण्यतिथि पर सीएम योगी सहित कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading