19.5 C
Jabalpur
October 25, 2026
सी टाइम्स
जीवनशैलीबॉलीवुडमनोरंजनहेडलाइंस

विद्युत जामवाल की क्रैक का पहला गाना दिल झूम जारी, नोरा फतेही संग जमी जोड़ी

विद्युत जामवाल को आखिरी बार अनुपम खेर के साथ फिल्म आईबी71 में देखा गया था, लेकिन यह बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी।विद्युत पिछले कुछ समय से अपनी आगामी स्पोर्ट्स-एक्शन फिल्म क्रैक को लेकर चर्चा में हैं। इसमें उनकी जोड़ी नोरा फतेही के साथ बनी है, जिसे पहली बार देखा जाएगा।अब निर्माताओं ने क्रैक का पहला गाना दिल झूम जारी कर दिया है, जिसमें विद्युत और नोरा एक-दूसरे संग इश्क फरमाते नजर आ रहे हैं।।दिल झूम को विशाल मिश्रा और श्रेया घोषाल ने मिलकर गाया है तो वहीं इस गाने के बोल गुरप्रीत सैनी ने लिखे हैं।क्रैक के निर्देशन की कमान आदित्य दत्त ने संभाली है। फिल्म का निर्माण विद्युत ने अपने होम प्रोडक्शन एक्शन हीरो फिल्म्स के तहत किया है।इसमें अर्जुन रामपाल और एमी जैक्सन भी अहम भूमिकाओं में हैं।विद्युत और नोरा की यह फिल्म 23 फरवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है।विद्युत ने कहा कि यह ट्रैक, जो पाकिस्तानी सिंगर अली जफर के ट्रैक झूम का एक प्रस्तुतिकरण है, लगातार उनकी रोमांटिक प्लेलिस्ट में रहा है।इस बारे में बात करते हुए कि उन्होंने झूम को अपनी फिल्म का हिस्सा क्यों चुना, विद्युत ने साझा किया: झूम मेरी रोमांटिक प्लेलिस्ट में लगातार बना हुआ है।उन्होंने आगे कहा, बीट एकदम सही लगता है, इसमें प्योर इमोशन है। यह गाना हमारे लिए आवश्यक सभी सही भावनाओं को समेटे हुए है, जो इसे क्रैक के लिए एकदम सही साउंडट्रैक बनाता है।

अन्य ख़बरें

क्या है एक्यूआई और प्रदूषण स्तर बिगड़ने पर कौन सा मास्क रखेगा आपको सुरक्षित

Newsdesk

25 अक्टूबर का पंचांग: पश्चिम दिशा में यात्रा करना पड़ सकता है भारी, शाम 5:21 बजे तक रहेगा हर्षण योग

Newsdesk

24 अक्टूबर का पंचांग: पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचें, सुबह 11:48 से दोपहर 12:33 बजे तक अभिजीत मुहूर्त

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading