17.5 C
Jabalpur
October 24, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजनहेडलाइंस

भूमि पेडनेकर की भक्षक का टीजर जारी, नेटफ्लिक्स पर होगा प्रदर्शन

भूमि पेडनेकर एक बार फिर नए अंदाज में दर्शकों के सामने पेश होने के लिए बिल्कुल तैयार है. इस बार वह अपनी अगली क्राइम ड्रामा फिल्म भक्षक के साथ सच्ची घटना लेकर आ गई हैं. डायरेक्टर पुलकित के निर्देशन में बनी इस फिल्म को लेकर लंबे समय से काफी चर्चा बनी हुई है. अब आखिरकार दर्शकों की उत्सुकता को बढ़ाते हुए मेकर्स ने फिल्म का टीजर रिलीज कर दिया है, जिसमें भूम एक खोजी पत्रकार के रूप में नजर आ रही हैं. इसमें वह महिलाओं के साथ हो रहे एक जघन्य अपराध को पूरी दुनिया के सामने उजागर लाती है.नेटफ्लिक्स ने भक्षक की रिलीज डेट का ऐलान करते हुए एक दमदार टीजर रिलीज कर दिया है. इसमें भूमि वैशाली सिंह नाम की पत्रकार के किरदार में नजर आ रही हैं. टीजर की शुरुआत होती है मुनव्वरपुर की उस खबर से जहां एक चाइल्ड सेंटर होम की बच्चियों के साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा है. वैशाली तक जब यह बात पहुंचती है तो वह उन छोटी-छोटी बच्चियों को इंसाफ दिलाने की लड़ाई में जुट जाती है. इस दौरान उसे किन मुश्किलों का सामना करना पड़ता है, यही सब इस फिल्म में देखने को मिलेगा.रेड चिलीज एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन के बैनर तले बनी भक्षक को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जाएगा. फिल्म का प्रीमियर 9 फरवरी से होने जा रहा है.नेटफ्लिक्स ने टीजर को जारी करते हुए इसके साथ कैप्शन में लिखा, एक ऐसी पत्रकार की कहानी, जो सच्चाई को उजागर करने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है. सच्ची घटनाओं से प्रेरित भक्षक नेटफ्लिक्स पर आ रही है.गौरतलब है कि फिल्म में भूमि पेडनेकर के अलावा संज मिश्रा, आदित्य श्रीवास्तव और साई ताम्हणकर जैसे सितारों को भी अहम किरदारों में देखा जा रहा है. टीजर में तो सभी कलाकार अपने-अपने किरदारों को बखूबी निभाते दिख रहे हैं, लेकिन फिल्म कैसा कमाल दिखा पाएगी इसका खुलासा तो वक्त के साथ ही हो पाएगा.

अन्य ख़बरें

एकता कपूर ने की प्रियंका चाहर चौधरी की तारीफ, कहा- आप असली हीरोइन हो

Newsdesk

दिव्या दत्ता ने किया मनोज बाजपेयी का समर्थन, बोलीं-हम पॉजिटिविटी छोड़ नेगेटिविटी की ओर हो जाते हैं आकर्षित

Newsdesk

सिंटा के भीतर बदलाव की शुरुआत, नए नेतृत्व ने जवाबदेही को बनाया प्राथमिकता

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading