37.5 C
Jabalpur
May 7, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

उप्र : दुधवा रिजर्व के पास तेंदुए ने बच्चे पर किया हमला

लखीमपुर खीरी (उत्तर प्रदेश), 12 अक्टूबर | दुधवा टाइगर रिजर्व के धौरहरा रेंज के पास एक तेंदुए के हमले में दो बच्चों की मौत हो जाने के कुछ दिनों बाद अब लखीमपुर खीरी-बहराइच बॉर्डर पर एक नाबालिग बच्चे पर तेंदुए ने हमला कर दिया। बहराइच रेंज के पास पाठकपुरवा गांव से इस हादसे की सूचना मिली है, जिसमें गांववालों ने मिलकर लड़के को तेंदुए के चंगुल से छुड़ाया है।

पुलिस और वन विभाग ने शनिवार को कहा कि सप्ताहांत में 13 वर्षीय सिकंदर लाल किशोर पर तेंदुए ने हमला किया। वन विभाग की तरफ से यह भी पता लगाए जाने की कोशिश जारी है कि क्या यह वही तेंदुआ है, जो पाठकपुरवा की घटना में भी शामिल रहा है। उसके पैरों के निशान खंगाले जा रहे हैं।

सिंकदर फिलहाल खतरे से बाहर है। उसे कुछ मामूली चोटें आई हैं।

वाइल्डलाइफ ट्रस्ट इंडिया (डब्ल्यूटीआई) के विशेषज्ञों ने क्षेत्र में 15 कैमरा ट्रैप लगाए हैं। उप्र वन विभाग ने भी तेंदुए को पकड़ने के अपने अभियान को तेज कर दिया है। वनाधिकारियों के मुताबिक, चारे के रूप में दो पिंजरों में बकरियों को डालकर अलग-अलग जगहों में रखा गया है।

अन्य ख़बरें

तमिलनाडु: सीपीआई की राज्यपाल से मांग- ‘टीवीके को विधानसभा में बहुमत साबित करने का मिले अवसर

Newsdesk

चंद्रनाथ की मां ने कहा, भवानीपुर में ममता बनर्जी की हार में भूमिका निभाने के कारण की गई मेरे बेटे की हत्या

Newsdesk

सम्राट चौधरी मंत्रिमंडल में विजय सिन्हा, दिलीप जायसवाल, निशांत हुए शामिल, राज्यपाल ने दिलाई पद व गोपनीयता की शपथ

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading