30.5 C
Jabalpur
April 25, 2026
सी टाइम्स
क्राइमराष्ट्रीयहेडलाइंस

श्रीनगर मुठभेड़ में 2 आंतकवादी ढेर

श्रीनगर, 12 अक्टूबर | जम्मू और कश्मीर के श्रीनगर जिले के रामबाग में सोमवार को सुरक्षाबलों और आंतकवादियोंके बीच मुठभेड़ हुई जिसमें 2 आतंकवादी मारे गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ तब शुरू हुई जब सेना ने इलाके की घेराबंदी की और तलाशी अभियान शुरू किया। जैसे ही सुरक्षा बल उस स्थान पर पहुंचे, जहां आतंकवादी छिपे हुए थे, आतंकवादियों ने अंधाधुंध गोलीबारी करनी शुरू कर दी, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई।

पुलिस ने कहा, “मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए हैं, तलाशी जारी है।”

इससे पहले, इंस्पेक्टर जनरल विजय कुमार ने कहा कि लश्कर का श्ीर्ष आतंकवादी सैफ-उल-लाह उन दो आतंकवादियों में से था, जो फंस गए थे।

उन्होंने कहा, “वह पाकिस्तानी आतंकवादी है, लश्कर से जुड़े इस आतकंवादी का नाम सैफ-उल-लाह है, जिसने 24 सितंबर को चाडूरा में एक हमले को अंजाम दिया था, जिसमें एक सहायक उप निरीक्षक शहीद हो गए थे और अगस्त में एक आतंकी हमले में भी शामिल था, जिसमें सीआरपीएफ के दो जवान शहीद हो गए थे और तीन अन्य घायल हो गए थे।”

अन्य ख़बरें

राहुल गांधी के बयान पर अमित शाह का तंज, बंगाल राजनीति में ‘देर से एहसास’

Newsdesk

पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में शांतिपूर्ण रहा मतदान, एक भी बूथ पर पुनर्मतदान की सिफारिश नहीं

Newsdesk

झांसी में स्थित है विघ्न विनाशक का अद्भुत प्राचीन गणेश मंदिर

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading