23.4 C
Jabalpur
September 22, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकहेडलाइंस

पुणे में दो गोदामों में आग लगने से दो भाइयों की मौत, कई वाहन जलकर खाक

पुणे (महाराष्ट्र), 23 जनवरी । पुणे में पिंपरी-चिंचवड़ में मंगलवार तड़के दो निकटवर्ती गोदामों में लगी भीषण आग में दो भाइयों की सोते समय दम घुटने से मौत हो गई और कई वाहन जलकर खाक हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

ट्विन सिटी के भीड़भाड़ वाले वाल्हेकरवाड़ी इलाके में देर रात करीब 2.30 बजे आग लगने की सूचना मिली, जिससे इलाके में दहशत फैल गई और स्थानीय लोगों ने मदद बुलाई।

कम से कम पांच दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया। आग गणेश पैकेजिंग लिमिटेड के गोदाम में फैल गई थी, जहां बड़ी मात्रा में लकड़ी का भंडारण किया गया था। माना जाता है कि सबसे पहले आग यहीं लगी थी।

आग की लपटें तेजी से बगल के विनायक एल्युमीनियम प्रोफाइल कंपनी के गोदाम तक फैल गईं, जहां दोनों भाई मेजेनाइन फर्श पर गहरी नींद में सो रहे थे। उन्हें अपने आसपास की भीषण आग का एहसास नहीं था।

आग ने दो गोदामों के अलावा आसपास खड़े एक चार पहिया वाहन और तीन दोपहिया वाहनों को भी पूरी तरह से जलाकर राख कर दिया।

अंदर पहुंचने के बाद, अग्निशामकों को दो भाइयों के शव मिले, जिनकी जहरीले धुएं से दम घुटने के कारण मौत हो गई।

उनकी पहचान 23 वर्षीय कमलेश ए. चौधरी और उनके छोटे भाई 21 वर्षीय ललित ए. चौधरी के रूप में की गई है।

आग लगने का कारण पता नहीं चला है और पुलिस और फायर ब्रिगेड आगे की जांच जारी रखे हुए हैं।

अन्य ख़बरें

सड़कें बनाती है विकास और समृद्धि का रास्ता : मोहन यादव

Newsdesk

ब्यौहारी में “जन सेवा संकल्प यात्रा” का पुष्पवर्षा के साथ हुआ स्वागत

Newsdesk

पत्रकारों के लिए कार्यशाला व सम्मान समारोह का आयोजन करेगा सेंट्रल इंडिया प्रेस क्लब

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading