24 C
Jabalpur
August 29, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकहेडलाइंस

उत्तराखंड में 28 जनवरी के बाद मौसम में बदलाव की उम्मीद

देहरादून, 25जनवरी । उत्तराखंड में ठंड का सितम कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है। पहाड़ से मैदान तक ठंड से लोगों का जीवन बुरी तरह अस्त व्यस्त हो गया है। मैदानी इलाकों में भी घने कोहरे और कम विसिबिल्टी की वजह से सड़कों पर गाड़ी चलाने वालों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

हरिद्वार में तो ठंड का आलम ये है कि जिलाधिकारी ने सभी स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी है।

प्रदेश के मैदानी इलाकों में गुरुवार को भी कोहरा छाया रहा। सुबह-शाम के साथ ही रात को कोहरा छाने से गलन वाली ठंड पड़ने लगती है।

वहीं जनवरी का महीना खत्म होने वाला है और ये पूरा महीना भी बिना बारिश और बर्फबारी के गुजर रहा है। जनवरी में अब तक ऊंचाई वाले इलाकों में एक-दो दिन छोड़कर बारिश नहीं हुई है जिसके चलते मैदानी इलाकों में कोहरे का प्रकोप बढ़ गया है।

कोहरे की वजह से मैदानी इलाकों में पहाड़ों के मुकाबले अधिक ठंड पड़ रही है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया, 25 जनवरी के बाद कोहरे से राहत मिलने के आसार हैं। 28 जनवरी के बाद मौसम में बदलाव होने से बारिश की संभावना है। बारिश होने के बाद ही सूखी और गलन वाली ठंड से राहत मिलेगी।

अन्य ख़बरें

जबलपुर रेल मंडल के चितहरा में रेल लाइन पर कई फुट पानी भरा

Newsdesk

अखिलेश यादव पर मंत्री सुरेश खन्ना का पलटवार, बोले- अपने कार्यकाल की कानून-व्यवस्था याद करें

Newsdesk

पमरे खेलकूद संघ द्वारा राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर खेल महोत्सव का आयोजन

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading