24.9 C
Jabalpur
September 12, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजनहेडलाइंस

“बड़े मियां छोटे मियां” का धांसू टीजर रिलीज, अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ ने किया जबरदस्त एक्शन

एक्शन पैक्ड एंटरटेनर बड़े मियां छोटे मियां साल 2024 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है. इस फिल्म में अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की पावरहाउस जोड़ी पहली बार एक साथ स्क्रीन पर नजर आएगी. इस फिल्म को लेकर फैंस के बीच काफी एक्साइटमेंट है और हर कोई इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहा है. वहीं मेकर्स ने फैंस की एक्साइटमेंट को और बढ़ाते हुए मच अवेटेड फिल्म का धांसू टीजऱ भी आज रिलीज़ कर दिया है.निर्माताओं और कलाकारों ने बड़े मियां छोटे मियांÓ का टीजऱ जारी कर दिया जो फुलऑन एक्शन और कॉमेडी से भरपूर है. टीजर की शुरुआत विस्फोटों, हेलीकॉप्टरों, मिसाइलों से होती है. इसके बाद फिल्म में विलेन बने साउथ स्टार पृथ्वीराज सुकुमारन की आवाज आती है जो कहते सुनाई देते हैं प्रलय आने वाला है. एक ऐसा प्रलय जो भूत, भविष्य और वर्तमान को बदल देगा. एक ऐसा प्रलय जो अच्छाई और बुराई की जंग को हमेशा के लिए खत्म कर देगा. हिंदुस्तान खत्म हो जाएगा. मुझे कौन रोकेगा.इसके बाद फिल्म के हीरो यानी अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की धमाकेधार एंट्री होती है. फिल्म में दोनों ने आर्मी ऑफिसर का रोल प्ले किया है. फिर टाइगर श्रॉफ की आवाज आती है दिल से सोल्जर, दिमाग से शैतान हैं हम,इसके बाद अक्षय की बैकग्राउंड वॉइस आती है बचके रहना हम से, हिंदुस्तान हैं हम!. इन डायलॉग्स के बाद अक्षय और टाइगर हाथों में गन लिए हुए एंट्री करते हैं. इसके बाद टीजर में कईं धमाकेदार एक्शन सीक्वेंस की भी झलक मिलती है. ओवरऑल बड़े मियां छोटे मियांÓ का टीजऱ काफी दमदार है.टीजर जारी करते हुए अक्षय कुमार ने भी अपने एक्स अकाउंट पर लिखा है, दिल से सोल्जर, दिमाग से शैतान हैं हम, बचके रहना हम से, हिंदुस्तान हैं हम!.टीजर जारी करने के साथ ही मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट भी अनाउंस कर दी है. ये फिल्म अप्रैल 2024 में ईद के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी. फिल्म की स्टार कास्ट की बात करें तो अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ के अलावा बड़े मियां छोटे मियांÓ में पृथ्वीराज सुकुमारन ने विलेन का किरदार निभाया है. फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा, अलाया एफ, रोनित रॉय और मानुषी छिल्लर ने भी अहम रोल प्ले किया है.

अन्य ख़बरें

सभी लोगों से खूब मेहनत करवाते हैं’, अक्षय कुमार के जन्मदिन पर राशि खन्ना ने शेयर किया मजेदार वीडियो

Newsdesk

छठ पूजा के प्रति मेरे मन में हमेशा से बहुत सम्मान रहा है: तमन्ना भाटिया

Newsdesk

बादशाह से अलगाव के बाद ईशा रिखी ने चुना नया रास्ता,

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading