28.5 C
Jabalpur
July 30, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयहेडलाइंसहेल्थ एंड साइंस

जर्मनी में कोविड के 5,132 नए मामले, कुल संख्या 3.3 लाख के पार

बर्लिन, 14 अक्टूबर | जर्मनी में 5,132 नए कोविड-19 मामले दर्ज होने के बाद देश में मामलों की कुल संख्या 3,34,585 तक पहुंच गई है। यह जानकारी बुधवार को स्वास्थ्य अधिकारियों ने दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, रॉबर्ट कोच इंस्टीट्यूट द्वारा बुधवार को जारी किए गए आंकड़ों से पता चलता है कि मंगलवार को दर्ज हुए 4,122 मामलों की तुलना में बुधवार को संख्या में 1,000 का इजाफा हुआ और 43 मौतें भी दर्ज हुईं।

जर्मनी में अब तक कुल 9,677 मौतें दर्ज हो चुकी हैं।

यहां पर मामलों की संख्या में बढ़ोतरी चिंताजनक है क्योंकि मौजूदा आंकड़े अप्रैल महीने के आंकड़ों के स्तर पर पहुंच गए हैं।

जर्मनी में मार्च के अंत और अप्रैल की शुरूआत में महामारी अपने उच्चतम स्तर पर थी, तब वहां एक दिन में 6,000 नए मामले दर्ज हो रहे थे।

अन्य ख़बरें

ख़ैबर पख़्तूनख़्वा में पुलिस चौकी पर आतंकवादी हमला,  नौ पुलिसकर्मियों की मौत

Newsdesk

अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों में नहीं किया बदलाव, मार्केट पर पड़ा असर

Newsdesk

सीडब्ल्यूजी 2026: पुरुषों की 100 मीटर टी47 स्पर्धा में भारत का जलवा, गोल्ड के साथ सिल्वर भी जीता

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading