21.3 C
Jabalpur
October 24, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

तू झूठी मैं मक्कार से हसलीन कौर को मिली पहचान

रणबीर कपूर इस दौर के बॉलीवुड के शीर्ष अभिनेताओं में शुमार हैं। कई नए कलाकार उनके साथ काम करने की इच्छा जता चुके हैं, वहीं उनके साथ काम करने वाले सहायक कलाकारों ने उनकी खूब प्रशंसा की है।पिछले साल रणबीर की 2 फिल्में रिलीज हुई थीं। तू झूठी मैं मक्कार और एनिमल से पिछले साल रणबीर ने खूब सुर्खियां बटोरीं।तू झूठी मैं मक्कार की उनकी साथी कलाकार हसलीन कौर ने उनके साथ काम करने पर खुशी जताई है।तू झूठी… में हसलीन ने रणबीर की बहन का किरदार निभाया था।हसलीन ने इस फिल्म के बारे में कहा, मुझे लगता है कि इस फिल्म ने मुझे पहचान दिलाने का काम किया है। लोग सड़कों पर मुझे रणबीर की अडिय़ल, लेकिन प्यारी बहन मिनी के रूप में जानते हैं और मेरे साथ तस्वीरें लेना चाहते हैं। यह बहुत सुखद एहसास है।उन्होंने रणबीर के अभिनय की भी तारीफ की।रणबीर के बारे में हसलीन ने कहा, जब अभिनय की बात हो तो यह उन्हें विरासत में मिला है। यह उनके खून में है, लेकिन वह इसके लिए बहुत ज्यादा मेहनत भी करते हैं। जिस तरह से उन्होंने एक के बाद एक अपनी फिल्मों के लिए अपना लुक बदला है, तू झूठी, ब्रह्मास्त्र, एनिमल वह काबिल-ए-तारीफ है।हसलीन ने को-स्टार श्रद्धा कपूर के बारे में भी कहा कि वह उन्हें फिल्म जगत में अपना दोस्त बुला सकती हैं।लव रंजन की फिल्म तू झूठी मैं मक्कार पिछले साल होली के मौके पर रिलीज हुई थी। फिल्म में रणबीर और श्रद्धा की जोड़ी नजर आई थी।इस फिल्म में बोनी कपूर ने पहली बार कैमरे के सामने अभिनय किया था। फिल्म में डिंपल कपाडिय़ा भी थीं।स्टैंडअप कॉमेडियन अनुभव बस्सी ने भी अपने अभिनय से दर्शकों का मनोरंजन किया था।इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन कारोबार किया था।तू झूठी… से पहले हसलीन 2014 में कर ले प्यार कर ले में नजर आई थीं।इससे पहले वह सैफ अली खान की फिल्म लव आज कल में भी नजर आ चुकी हैं।हसलीन ने बताया कि जब उन्होंने लव आज कल में काम किया था, तब उनका अभिनय में करियर बनाने का कोई इरादा नहीं था। उन्होंने इसे एक साधारण मॉडलिंग असाइमेंट समझकर इसमें काम किया था।

अन्य ख़बरें

एकता कपूर ने की प्रियंका चाहर चौधरी की तारीफ, कहा- आप असली हीरोइन हो

Newsdesk

दिव्या दत्ता ने किया मनोज बाजपेयी का समर्थन, बोलीं-हम पॉजिटिविटी छोड़ नेगेटिविटी की ओर हो जाते हैं आकर्षित

Newsdesk

सिंटा के भीतर बदलाव की शुरुआत, नए नेतृत्व ने जवाबदेही को बनाया प्राथमिकता

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading