29.5 C
Jabalpur
September 12, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिकहेडलाइंस

असम पुलिस ने अंतरराज्यीय ड्रग तस्करी नेटवर्क का किया भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

गुवाहाटी, 30 जनवरी । असम पुलिस ने एक अंतरराज्यीय ड्रग तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है और बड़ी मात्रा में नशीले पदार्थों के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि जब्त की गई ड्रग्स की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में कम से कम 8 करोड़ रुपये होगी। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने मिजोरम सीमा के पास असम के कछार जिले के धोलाई इलाके में एक अभियान चलाया।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि उन्होंने ड्रग तस्कर के कब्जे से 1.531 किलोग्राम हेरोइन और 460 ग्राम मेथमफेटामाइन बरामद किया है। ड्रग्स को एक गाड़ी में 50 साबुन के डिब्बों में छिपाकर रखा गया था।

गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान कछार जिले के निवासी बाबुल उद्दीन लस्कर (32) और सहरुल अलोम लस्कर (24) के रूप में की गई है।

कछार के पुलिस अधीक्षक नुमल महत्ता ने आईएएनएस को बताया, “हमने एक ड्रग तस्कर और उसके एक सहयोगी को गिरफ्तार किया है। एक अन्य व्यक्ति नशीली दवाओं की तस्करी के प्रयास में शामिल था और हम उसे भी गिरफ्तार करना चाह रहे हैं।

उन्होंने कहा कि ड्रग्स की खेप संभवत: म्यांमार से मिजोरम के रास्ते आ रही थी।

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा शर्मा ने भी नशा मुक्त राज्य बनाने की अपनी प्रतिबद्धता के साथ कछार पुलिस के प्रयासों की सराहना की है।

अन्य ख़बरें

डॉ. अमिता सक्सेना IMA जबलपुर की अध्यक्ष निर्वाचित

Newsdesk

राजस्थान नगरीय निकाय चुनाव : दूसरे चरण में 147 निकायों में 70.01 प्रतिशत मतदान, कोटा में सबसे कम 57.02 फीसदी वोटिंग

Newsdesk

विमेंस एशिया कप: पाकिस्तान को हराकर श्रीलंका ने कटाया फाइनल का टिकट, खिताबी मुकाबले में भारत से भिड़ंत

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading