22.9 C
Jabalpur
August 28, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिकहेडलाइंस

गाजियाबाद में लिव-इन पार्टनर की हत्या, ग्रेटर नोएडा में फेंका शव, प्रेमी गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा, 30 जनवरी । गाजियाबाद में लिव इन रिलेशनशिप में रह रही महिला की गला घोंटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। मामूली विवाद में महिला के प्रेमी ने उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाने के उद्देश्य से उसे ग्रेटर नोएडा के थाना बादलपुर क्षेत्र में फेंक दिया। हत्यारे प्रेमी की निशानदेही पर पुलिस ने शव बरामद कर लिया है।

गाजियाबाद के थाना सिंहानी गेट में धौलाना हापुड़ निवासी सत्ता उर्फ संजना (37) की संदिग्ध परिस्थितियों में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।

प्रारंभिक जांच में पुलिस को पता लगा कि संजना का अपने पहले पति से विवाद चल रहा था और वह उसे छोड़कर दादरी के लुहारली गांव निवासी अरुण के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहती थी। दोनों मिसलगढ़ी गांव में पति-पत्नी के रूप में किराए पर रहते थे।

संदेह के आधार पर थाना सिंहानी गेट पुलिस ने अरुण से संजना के बारे में पूछताछ की तो शुरुआत में वह बरगलाता रहा। पुलिस द्वारा सख्ती करने पर अरुण टूट गया और उसने संजना की हत्या की बात स्वीकार कर ली।

अरुण ने बताया कि किसी बात को लेकर दोनों के बीच वाद विवाद हो गया था। इस दौरान उसने संजना की उसके दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी थी। हत्या के बाद वह शव को गाड़ी में डालकर थाना बादलपुर क्षेत्र के अंबुजा सीमेंट कंपनी के पास पहुंचा। यहां सुनसान स्थान पर शव फेंककर वापस घर चला गया।

जानकारी मिलने पर थाना सिंहानी गेट पुलिस ग्रेटर नोएडा के थाना बादलपुर पहुंची। पुलिस ने अरुण के निशानदेही पर शव को बरामद कर लिया।

अन्य ख़बरें

160 संविदा कर्मियों को मिली नियमित नौकरी, ऊर्जा मंत्री ने किया ऐलान

Newsdesk

सांदीपनी स्कूल में जवानों की कलाई पर बंधा रक्षासूत्र, बहनों ने मनाया रक्षाबंधन

Newsdesk

तेवर में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading