19.3 C
Jabalpur
October 24, 2026
सी टाइम्स
मनोरंजनमनोरंजन (रीजनल)हेडलाइंस

लगातार घटती कमाई के बावजूद हनु मान 200 करोड़ से रह गई बस इतनी दूर

तेजा सज्जा और निर्देशक प्रशांत वर्मा की हनु मान को बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता मिली है. 12 जनवरी को रिलीज़ हुई, हनु मान को महेश बाबू की गुंटूर कारम सहित कईं फिल्मों के साथ महाक्लैश का सामना करना पड़ा था लेकिन इन तमाम फिल्मों की भीड़ के बीच हनु मान बॉक्स ऑफिस पर ऐसी दौड़ी की सारी फिल्में पीछे रह गई.इस दौरान हनु मान ने जबरदस्त कलेक्शन किया और अपने बजट से कई गुना ज्यादा कमाई कर ली. हलांकि अब तीसरे हफ्ते में हनु मान की कमाई में गिरावट दर्ज की जा रही है. चलिए यहां जानते हैं तेजा सज्जा की फिल्म ने रिलीज के 19वें दिन कितने करोड़ का कलेक्शन किया है? हनु मान को सिनेमाघरों में दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है. इस मूवी ने कईं बड़ी फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर मात दी है. इस फिल्म का कलेक्शन बेहद शानदार है. हालांकि अब ऋतिक रोशन स्टारर फाइटर की रिलीज के बाद से हनु मान की टिकट खिड़की पर पकड़ कमजोर होती जा रही है और इसी के साथ इस फिल्म की कमाई में भी भारी गिरावट आ रही है. हनु मान की कारोबार की बात करें तो फिल्म ने पहले हफ्ते में 99.85 करोड़ का कलेक्शन किया था. वहीं दूसरे हफ्ते फिल्म ने 58.65 करोड़ का कारोबार किया है. तीसरे हफ्ते के थर्ड मंडे को हनु मान ने महज 2.05 करोड़ का कलेक्शन किया. वहीं अब इस फिल्म की रिलीज के 19वें दिन की कमाई के शुरुआती आंकड़े आ गए हैं.रिपोर्ट के मुताबिक हनु मान ने रिलीज के 19वें दिन यानी तीसरे मंगलवार को 2 करोड़ की कमाई की है. इसी के साथ हनु मान की 19 दिनों की कुल कमाई अब 176.75 करोड़ हो गया है.हनु मान ने घरेलू बाजार में 170 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है. अब ये फिल्म 200 करोड़ का आंकड़ा छूने की ओर बढ़ रही है. इन सबके बीच फिल्म ने वर्ल्डवाइड भी शानदार कलेक्शन कर लिया है. हनु मान की दुनियाभर में कमाई की बात करें तो 21.35 करोड़ के कलेक्शन के साथ ओपनिंग करने वाली इस फिल्म ने रिलीज के 18 दिनों में वर्ल्डवाइड 272.78 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. वहीं 19वें दिन हनु मान के दुनियाभर में 275 करोड़ का आंकड़ा पार करने की उम्मीद है.हनु मान तेलुगु की पहली सुपरहीरो फिल्म है. इस फिल्म की स्टार कास्ट की बात करें तो इसमें तेजा सज्जा, विनय राय, गेटअप श्रीनू, कौशिक महता, वेनेला किशोर, सत्या, राज दीपक शेट्टी और भानु प्रकाश सहित कईं कलाकारों ने अहम रोल प्ले किया है. ये फिल्म तमिल, तेलुगु, कन्नड़, हिंदी, मलयालम सहित कईं भाषाओं में रिलीज हुई थी.

अन्य ख़बरें

एकता कपूर ने की प्रियंका चाहर चौधरी की तारीफ, कहा- आप असली हीरोइन हो

Newsdesk

दिव्या दत्ता ने किया मनोज बाजपेयी का समर्थन, बोलीं-हम पॉजिटिविटी छोड़ नेगेटिविटी की ओर हो जाते हैं आकर्षित

Newsdesk

सिंटा के भीतर बदलाव की शुरुआत, नए नेतृत्व ने जवाबदेही को बनाया प्राथमिकता

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading