40.5 C
Jabalpur
April 29, 2026
सी टाइम्स
जीवनशैलीराष्ट्रीयहेडलाइंस

प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी नवरात्रि की शुभकामनाएं, कहा, जय माता दी

नई दिल्ली, 17 अक्टूबर | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार से शुरू हुए शारदीय नवरात्र पर्व की देशवासियों को शुभकामनाएं दी है। उन्होंने ‘जय माता दी’ कहते हुए सभी के सुख, शांति, समृद्धि की कामना की है। नवरात्रि पर्व में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की उपासना होती है। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संदेश में कहा, “नवरात्रि के पावन पर्व की बहुत-बहुत बधाई। जगत जननी मां जगदंबा आप सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का संचार करें। जय माता दी!”

प्रधानमंत्री मोदी ने अगले ट्वीट में कहा, “नवरात्रि के प्रथम दिन मां शैलपुत्री को प्रणाम। उनके आशीर्वाद से, हमारा ग्रह सुरक्षित, स्वस्थ और समृद्ध हो सकता है। उनके आशीर्वाद से हमें गरीबों और दबे-कुचलों के जीवन में एक सकारात्मक बदलाव लाने की शक्ति मिलती है।”

अन्य ख़बरें

दिल्ली हाईकोर्ट ने ईडी की याचिका पर अरविंद केजरीवाल को जारी किया नोटिस

Newsdesk

अभिनेत्री श्राबंती चटर्जी ने वोट डालने के बाद कहा, जनता तय करेगी किसे मिलेगी सत्ता

Newsdesk

वित्त वर्ष 2026 में भारत-केन्या द्विपक्षीय व्यापार में हुई 25 प्रतिशत की बढ़ोतरी, 4.31 अरब डॉलर पहुंचा ट्रेड

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading