बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने अपनी दमदार एक्टिंग और एक्शन से दर्शकों के दिलों में जगह बनाई हैं. बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार ने अपने अब तक के करियर में कईं तरह की भूमिकाएं निभाई हैं. एक्शन से लेकर कॉमेडी और सोशल ड्रामा तक अक्षय ने अपनी हर फिल्म से खूब तारीफ बटोरी है. वहीं अब एक्टर अपनी आवाज का जादू बिखरने के लिए तैयार है. दरअसल अक्षय कुमार एक म्यूजिक वीडियो शंभू में अपना सिंगिंग टैलेंट दिखाते नजर आएंगे. ये गाना आज रिलीज हो गया है.अक्षय ने हाल ही में रिलीज हुए शंभूÓ नाम के म्यूजिक वीडियो में अपनी आवाज दी है.ये गाना पूरी तरह भगवान शिव को समर्पित एक भक्ति गीत है. इस सॉन्ग अक्षय महादेव के रूप में तांडव करते नजर आ रहे हैं. एक्टर का तांडव देखकर रौंगटे खड़े हो जाएंगे. इतना ही नहीं इस म्यूजिक वीडियो में अक्षय कुमार को देखकर आपको एक्टर की ओएमजी 2 की याद आ जाएगी. इस फिल्म में खिलाड़ी कुमार ने शिव दूत की भूमिका निभाई थी.अक्षय कुमार ने अपने इंस्टाग्राम पर शंभूÓ की रीलीज का वीडियो शेयर किया है. इसी के साथ एक्टर ने कैप्शन में लिखा है, हमारा दिव्य ट्रिब्यूट शंभूÓ सभी के अनुभव के लिए यहां है. इस गाने में एक्टर माथे पर तिलक लगाए, जटाए रखे हुए शिव के अवतार में काफी इम्प्रेसिव लग रहे हैं. एक्टर की चेस्ट पर एक टैटू भी नजर आ रहा है और वे ग्रे कलर की धोती में दिख रहे हैं. गाने के बोल काफी दमदार हैं और इस सुनने के बाद मन भोले की भक्ति में लीन हो जाता है.शंभू को विक्रम मॉन्ट्रोज़ ने कंपोज किया है और इसके लिरिक्स अभिनव शेखर के हैं. अक्षय ने इसे सुधीर यदुवंशी और विक्रम मॉन्ट्रोज़ के साथ मिलकर गाया है.अक्षय कुमार खुद को शिव भक्त कहते हैं. वे इससे पहले साल 2023 में रिलीज हुई फिल्म ओएमजी 2 में शिव दूत के रूप में नजर आए थे. उनके लेटेस्ट रिलीज गाने शंभू में एक्टर का अवतार देखकर ओएमजी 2 की याद आ जाती है. बता दें कि अक्षय कुमार शंभू से पहले भी अपनी आवाज का जादू बिखेर चुके हैं. अक्षय कुमार की साल 2024 में कईं फिल्में रिलीज होने वाली हैं. फिलहाल एक्टर ने अपनी अपकमिंग एक्शन थ्रिलर फिल्म बड़े मियां छोटे मियां की शूटिंग पूरी की. अली अब्बास जफर द्वारा लिखित और निर्देशित इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ भी मुख्य भूमिका में हैं. यह अप्रैल में ईद पर रिलीज होने वाली है. इसके अलावा अक्षय कुमार वेलकम टू जंगल और हेरा फेरी 3 में भी नजर आएंगें.


