October 31, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

फरवरी में पीएम मोदी के वाराणसी दौरे पर आने की संभावना

वाराणसी, 8 फरवरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फरवरी के आखिरी हफ्ते में अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी जा सकते हैं, जहां वो 6 हजार करोड़ रुपए की 25 परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे।

मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा ने कहा, ”हालांकि, अभी तक प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर किसी भी प्रकार की पुष्टि नहीं की गई है। लेकिन विकास परियोजनाओं को लेकर काम और उद्घाटन यथाशीघ्र होने की प्रबल संभावना है।”

सूत्रों ने कहा कि उद्घाटन की जाने वाली परियोजनाओं में करखियांव में अमूल संयंत्र और एचपीसीएल एलपीजी बॉटलिंग प्लांट शामिल हैं।

पीएम की प्रस्तावित यात्रा की तारीख रविदास जयंती (24 फरवरी) के साथ मेल खाने की संभावना है। वाराणसी प्रशासन ने सीर गोवर्धनपुर क्षेत्र में 15वीं शताब्दी के कवि और दलित आइकन के जन्मस्थान पर ध्यान केंद्रित करना शुरू कर दिया है।

2014 के लोकसभा चुनाव में वाराणसी से चुनाव जीतने के बाद से पीएम मोदी रविदास मंदिर से करीब से जुड़े हुए हैं। वहीं, 2016 और 2019 में रविदास जयंती में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिस्सा लिया था।

अन्य ख़बरें

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान से शादी की

Newsdesk

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने निधि राजदान से की शादी, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर

Newsdesk

भारत ‘आईसीएआर-सीजीआईएआर साइंस एंड पार्टनरशिप वीक’ की करेगा मेजबानी, दिल्ली में जुटेंगे दुनियाभर के वैज्ञानिक

Newsdesk

Leave a Comment