30.5 C
Jabalpur
May 9, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

फ्रांस में कोविड-19 के 29,837 नए मामले दर्ज हुए

पेरिस, 19 अक्टूबर | फ्रांस में पिछले 24 घंटों में कोरोनावायरस के 29,837 नए मामले सामने आए हैं, इसके बाद देश में कुल मामलों की संख्या 8,97,034 हो गई है। सार्वजनिक स्वास्थ्य एजेंसी ने यह जानकारी दी है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, रविवार को सामने आए मामलों की संख्या शनिवार के 32,427 की संख्या से कम थी। शनिवार को दर्ज हुए ये मामले फ्रांस में अब तक दर्ज हुए एक दिवसीय मामलों में सर्वाधिक थे।

वहीं रविवार को 85 नई मौतें भी दर्ज हुईं, जिससे मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 33,477 हो गई है।

पिछले कुछ हफ्तों में फ्रांस में कोरोनावायरस के मामलों में तेजी से वृद्धि हुई है। खासकर संक्रमण में यह वृद्धि युवाओं में ज्यादा हुई है। इन हालातों ने सरकार को पेरिस समेत देश के 9 बड़े शहरों में रात 9 बजे से सुबह 6 बजे के बीच कर्फ्यू लगाने के लिए मजबूर किया है। संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए उठाए गए ये कदम कम से कम 4 हफ्तों तक जारी रहेंगे।

अन्य ख़बरें

पाकिस्तान में इलाज शुरू करने के बाद 20,000 से ज्यादा एचआईवी मरीज लापता

Newsdesk

ट्रंप ने रूस-यूक्रेन युद्धविराम की घोषणा की

Newsdesk

मॉस्को पर हमला नाकाम, रूस ने 37 यूक्रेनी ड्रोन मार गिराने का दावा क‍िया

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading