September 16, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

हल्द्वानी मामला : जिलाधिकारी ने रात 9 बजे से कर्फ्यू लगाया

हल्द्वानी, 8 फरवरी । उत्तराखंड के हल्द्वानी के वनभूलपुरा क्षेत्र में गुरुवार को नगर निगम द्वारा पहले से चिह्नित स्थल से अतिक्रमण हटाने के क्रम में एक अवैध मदरसा और एक मजार को तोड़े जाने से आक्रोशित समुदाय विशेष ने सरकारी अमले पर पत्थराव किया और आगजनी की, जिसके बाद कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिलाधिकारी वंदना सिंह ने रात 9 बजे से कर्फ्यू लगाने का आदेश दिया।

जिला मजिस्ट्रेट ने भारतीय दंड संहिता 1973 की धारा-144 के तहत प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए समूचे हल्द्वानी नगर में कर्फ्यू लगाने का आदेश दिया। आज राज 9 बजे से अगले आदेश तक लागू रहेगा।

प्रतिबंधात्मक आदेश कहा गया है कि कोई भी व्यक्ति अत्यावश्यक कार्यों (मेडिकल इत्यादि) को छोड़कर घर से बाहर नहीं निकलेंगे। सभी व्यावसायिक संस्थान, दुकानें, उद्योग इत्यादि पूर्णतः बंद रहेंगे। केवल अस्‍पताल व दवा की दुकानें खुली रहेंगी। यह आदेश शासकीय सेवक, पुलिसकर्मी, सशस्त्र बल पर लागू नहीं होगा। केवल अत्यावश्यक कार्यों के लिए ही यातायात की अनुमति रहेगी।

अन्य ख़बरें

पीएम मोदी ने सिर्फ नींबू पानी पीकर 23 दिनों में इमरजेंसी पर लिखी थी ‘संघर्ष मा गुजरात’ किताब

Newsdesk

तमिलनाडु: मदुरै मीनाक्षी मंदिर ‘महा कुंभाभिषेकम’ के लिए तैयार, जिला प्रशासन अलर्ट

Newsdesk

विश्वकर्मा जयंती 2026: कैसे शुरू हुई विश्वकर्मा पूजा की परंपरा? जानें भगवान विश्वकर्मा के जन्म और पौराणिक कथा की कहानी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading