22.8 C
Jabalpur
October 25, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

हल्द्वानी हिंसा मामले में सीएम धामी ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश, एडीजी को प्रभावित इलाके में भेजा

देहरादून, 9 फरवरी। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में हल्द्वानी में हुई हिंसा के मामले में एडीजी कानून और व्यवस्था के साथ ही तमाम अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी के वनभूलपुरा क्षेत्र में शान्ति एवं कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए एडीजी कानून और व्यवस्था ए.पी अंशुमान को प्रभावित क्षेत्र में कैंप करने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने अवैध निर्माण को हटाए जाने के दौरान पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारियों एवं कार्मिकों पर हुए हमले तथा क्षेत्र में अशान्ति फैलाने की घटना को सख्ती से लेते हुए अराजक तत्वों के विरुद्ध सख्त करवाई करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री आवास में उच्च स्तरीय बैठक लेते हुए मुख्यमंत्री ने उच्च अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिलाधिकारी नैनीताल से निरंतर समन्वय बनाकर रखें।

उन्होंने एडीजी कानून व्यवस्था और जिलाधिकारी नैनीताल को घटना के दोषियों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही कर क्षेत्र में शान्ति व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कहा है।

उन्होंने कहा आगजनी और पथराव करने वाले एक – एक दंगाई की पहचान कर उन पर कारवाई की जाय।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिये कि प्रदेश में कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने वालों पर सख्त से सख्त करवाई की जाय। इस अवसर पर विशेष प्रमुख सचिव/ एडीजी अमित सिन्हा, सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम, शैलेश बगोली, विनय शंकर पाण्डेय, अपर सचिव जे. सी कांडपाल उपस्थित थे।

अन्य ख़बरें

अनंत सिंह पर जदयू की कार्रवाई को चिराग पासवान ने बताया आंतरिक मामला, चंदन सिंह बोले- पार्टी विरोधी गतिविधियों पर नहीं मिलेगी छूट

Newsdesk

कथित 500 करोड़ ऑडियो विवाद पर वर्षा गायकवाड़ ने सरकार को घेरा, ईडी-एसीबी जांच की मांग

Newsdesk

राशिद अल्वी ने भाजपा पर साधा निशाना, बोले- विदेशी ताकतों से सबसे ज्यादा संबंध तो इनके

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading