19.3 C
Jabalpur
October 24, 2026
सी टाइम्स
मनोरंजन

रजनीकांत ने बेटी ऐश्वर्या के साथ व्हीलचेयर पर बैठे हुए तस्वीर की शेयर

मुंबई, 9 फरवरी । तमिल मेगास्टार रजनीकांत की फिल्म ‘लाल सलाम’ शुक्रवार को रिलीज हुई। अभिनेता ने अपने सोशल मीडिया पर अपनी बेटी ऐश्वर्या के साथ एक फोटो शेयर की।

सोशल मीडिया पर शेेयर की गई फोटो में अभिनेता व्हीलचेयर पर मस्ती के मूड में नजर आ रहे हैं। इस फोटो में उनके साथ उनकी बेटी भी दिखाई दे रही हैं। ऐसा माना जा रहा है कि यह फोटो लेटेस्ट रिलीज की शूटिंग के दौरान क्लिक की गई थी।

रजनीकांत ने तमिल में अपनी बेटी के लिए लिखा, मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि आपकी फिल्म लाल सलाम बेहद सफल हो।”

ऐश्वर्या के पूर्व पति धनुष ने भी नवीनतम रिलीज पर लिखा, “आज से लाल सलाम…”

ऐश्वर्या द्वारा निर्देशित ‘लाल सलाम’ में सेंथिल, जीविता, थम्बी रमैया, विष्णु विशाल, विक्रांत, अनंतिका सानिलकुमार, विवेक प्रसन्ना और थंगादुरई भी हैं।

‘लाल सलाम’ की कहानी कथित तौर पर सांप्रदायिक सद्भाव पर जोर देने के साथ सांप्रदायिक तनाव और क्रिकेट के अंतर्संबंध की पड़ताल करती है।

अन्य ख़बरें

एकता कपूर ने की प्रियंका चाहर चौधरी की तारीफ, कहा- आप असली हीरोइन हो

Newsdesk

दिव्या दत्ता ने किया मनोज बाजपेयी का समर्थन, बोलीं-हम पॉजिटिविटी छोड़ नेगेटिविटी की ओर हो जाते हैं आकर्षित

Newsdesk

सिंटा के भीतर बदलाव की शुरुआत, नए नेतृत्व ने जवाबदेही को बनाया प्राथमिकता

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading