40.5 C
Jabalpur
April 29, 2026
सी टाइम्स
क्राइमराष्ट्रीय

कश्मीर में आतंकियों की गोली से पुलिस अफसर शहीद

श्रीनगर, 20 अक्टूबर | दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग जिले के चांदपोरा बिजबेहरा इलाके में सोमवार को आतंकवादियों ने एक पुलिस इंस्पेक्टर को गोली मार दी। पुलिस ने बताया कि शहीद हुए इंस्पेक्टर का नाम मोहम्मद असरफ भट है। वह चांदपोरा कनेलवां के रहने वाले थे। उन्हें घर के पास ही गोली मार दी गई।

पुलिस के मुताबिक, गोली लगने से जख्मी हुए अधिकारी को पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने आखिरी सांस ली।

इस वारदात का मामला पुलिस ने दर्ज कर लिया है।

अनंतनाग के डीपीएल में शहीद अधिकारी के पार्थिव शरीर पर आईजीपी विजय कुमार व अन्य सैन्य अधिकारियों ने पुष्पचक्र अर्पित किया।

अन्य ख़बरें

दिल्ली हाईकोर्ट ने ईडी की याचिका पर अरविंद केजरीवाल को जारी किया नोटिस

Newsdesk

अभिनेत्री श्राबंती चटर्जी ने वोट डालने के बाद कहा, जनता तय करेगी किसे मिलेगी सत्ता

Newsdesk

वित्त वर्ष 2026 में भारत-केन्या द्विपक्षीय व्यापार में हुई 25 प्रतिशत की बढ़ोतरी, 4.31 अरब डॉलर पहुंचा ट्रेड

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading