30.5 C
Jabalpur
June 18, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

मजबूत, स्थिर बांग्लादेश भारत के हित में है : राष्ट्रपति मुर्मू

नई दिल्ली, 9 फरवरी । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को कहा कि मजबूत, स्थिर और समृद्ध बांग्लादेश भारत के हित में है।

बांग्लादेश के विदेश मंत्री के साथ मुलाकात के दौरान राष्ट्रपति ने कहा, “संबंधों को आगे बढ़ता देखने के लिए दोनों पक्षों में अपार राजनीतिक इच्छाशक्ति है।”

बांग्लादेश के विदेश मंत्री हसन महमूद ने शुक्रवार को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति से मुलाकात की। मुर्मू ने बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना को लगातार चौथे कार्यकाल के लिए बधाई दी।

राष्ट्रपति ने यह भी विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में बांग्लादेश प्रगति और समृद्धि के नए मील के पत्थर हासिल करेगा।

राष्ट्रपति ने सीमा और सुरक्षा, व्यापार, कनेक्टिविटी, बिजली, बुनियादी ढांचे, लोगों से लोगों के बीच संपर्क आदि जैसे द्विपक्षीय सहयोग के लगभग सभी क्षेत्रों में दोनों देशों द्वारा की गई प्रगति पर संतोष व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि दोनों पक्ष रेल, सड़क और जलमार्गों को पुनर्जीवित कर रहे हैं जो पारंपरिक रूप से दोनों तरफ के लोगों और अर्थव्यवस्थाओं को जोड़ते हैं। साथ ही नए कनेक्टिविटी लिंक भी बना रहे हैं।

अन्य ख़बरें

हज 2026 अब तक की सबसे सफल यात्रा, भारत को मिले दो अवॉर्ड: रिजिजू

Newsdesk

एनएसयूआई जिला अध्यक्षों को नोटिस भेजे जाने पर विश्वास सारंग बोले-राहुल गांधी और खड़गे जिम्मेदार ठहराए जाएं

Newsdesk

पंचम गुरु श्री गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस पर नेताओं ने नमन किया

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading