November 2, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

पाकिस्तान में सुरक्षा बलों की कार्रवाई में एक आतंकवादी मारा गया

इस्लामाबाद, 12 फरवरी । पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने देश के उत्तर-पश्चिम खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक खुफिया-आधारित ऑपरेशन के दौरान एक वांछित आतंकवादी को मार गिराया है। सेना ने यह जानकारी दी।

पाकिस्तानी सेना की मीडिया विंग, इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने रविवार को एक बयान में कहा, इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना पर प्रांत के खैबर जिले में ऑपरेशन चलाया गया था।

श‍िन्हुआ समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के हवाले से आईएसपीआर के बयान में कहा गया है कि ऑपरेशन के संचालन के दौरान तीव्र गोलीबारी हुई, इसके परिणामस्वरूप आतंकवादी मारा गया।

आईएसपीआर ने कहा कि मारा गया आतंकवादी कई आतंकवादी गतिविधियों में सक्रिय रूप से शामिल था, इसमें निर्दोष नागरिकों की हत्या के साथ-साथ जबरन वसूली भी शामिल है। आईएसपीआर ने कहा कि ऑपरेशन के दौरान हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक भी बरामद किए गए।

 

अन्य ख़बरें

भारत और यूएई ने ‘व्यापक रणनीतिक साझेदारी’ को और सुदृढ़ करने के तरीकों पर चर्चा

Newsdesk

हर परिवार, हर मोहल्ले में ‘मुखबिर’, हंगरी खोलेगा कम्युनिस्ट शासन से जुड़े हजारों एजेंटों के नाम

Newsdesk

‘वसुधैव कुटुम्बकम’ की भावना से ही आधुनिक वैश्विक चुनौतियों का समाधान संभव: वैश्विक विशेषज्ञ

Newsdesk

Leave a Comment