October 31, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिकहेडलाइंस

रांची में हाईकोर्ट के अधिवक्ता को गोली मारी, जख्मी

रांची, 12 फरवरी । रांची के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र में अपराधियों ने बीती रात करीब 11 बजे झारखंड हाईकोर्ट के एडवोकेट रविशंकर मिश्र पर फायरिंग की। वे गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उन्हें इलाज के लिए हॉस्पिटल में दाखिल कराया गया है।

बताया गया कि अधिवक्ता राजाहाता मुहल्ले में अपने एक क्लाइंट से मिलने के बाद रातू रोड स्थित घर लौट रहे थे, तब अपराधियों ने उनपर फायरिंग की।

उन्हें एक गोली लगी। वे जमीन पर गिर पड़े।

फायरिंग की आवाज सुनकर लोग इकट्ठा हुए। सूचना पाकर पुलिस भी पहुंची और घायल अधिवक्ता को हॉस्पिटल में दाखिल कराया।

हमलावर कौन हैं और अधिवक्ता को गोली मारे जाने की वजह क्या है, यह फिलहाल पता नहीं चल पाया है। पुलिस छानबीन में जुटी है।

अन्य ख़बरें

नाली सफाई बनी आफत, तीन दिन से सड़क पर पड़ा मलबा फैला रहा दुर्गंध

Newsdesk

जबलपुर में आईटी और औद्योगिक विकास की संभावनाएं तलाशने पहुंचे मुख्य सचिव वर्णवाल

Newsdesk

मुख्यमंत्री मोहन यादव जी नगरीय क्षेत्र शहपुरा से निकल रहे

Newsdesk

Leave a Comment