October 31, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

हेमंत सोरेन और उनके प्रेस सलाहकार के करीबियों के ठिकानों पर फिर ईडी के छापे

रांची, 13 फरवरी । पूर्व सीएम हेमंत सोरेन और उनके प्रेस सलाहकार रहे अभिषेक प्रसाद पिंटू के करीबियों के रांची स्थित ठिकानों पर ईडी की टीमें मंगलवार सुबह से छापेमारी कर रही है।

बताया जा रहा है कि जमीन घोटाले में ईडी की जांच का दायरा बढ़ा है।

राजस्वकर्मी भानु प्रताप सिंह और हेमंत सोरेन के करीबी विनोद सिंह से पूछताछ के बाद कई अन्य भू-खंडों की खरीद-फरोख्त में गड़बड़ियों के नए साक्ष्य एजेंसी के हाथ लगे हैं।

रांची के कोकर में जमीन कारोबारी रमेश गोप के यहां ईडी की टीम ने छापा मारा है। रमेश गोप बड़गाईं अंचल के सीओ भानु प्रताप प्रसाद के करीबी हैं।

इधर शहर के सबसे पॉश इलाके अशोकनगर में भी एक ठिकाने पर रेड की जा रही है।

गौरतलब है कि ईडी ने 31 जनवरी को जमीन घोटाला मामले में हेमंत सोरेन को गिरफ्तार किया था। इसके बाद से ईडी उन्हें रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है।

सोमवार को उनकी पीएमएलए कोर्ट में पेशी हुई थी जिसके बाद उनकी रिमांड अवधि तीन दिनों के लिए बढ़ा दी गयी।

अन्य ख़बरें

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान से शादी की

Newsdesk

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने निधि राजदान से की शादी, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर

Newsdesk

भारत ‘आईसीएआर-सीजीआईएआर साइंस एंड पार्टनरशिप वीक’ की करेगा मेजबानी, दिल्ली में जुटेंगे दुनियाभर के वैज्ञानिक

Newsdesk

Leave a Comment