June 23, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

बिहार की जनता इस बार बदलाव चाहती है : कांग्रेस

पटना, 20 अक्टूबर | बिहार कांग्रेस ने मंगलवार को नीतीश सरकार के दावे को खारिज करते हुए कहा कि बिहार की जनता इस बार बदलाव चाहती है, कांग्रेस के नेतृत्व में इस बार जरूर बदलाव होगा। महागठबंधन में शामिल पार्टी ने सड़कों में हुए सुधार के सरकार के दावे को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि सरकार का दावा है कि बिहार के किसी भी कोने से पांच घंटे में बिहारवासी पटना आ सकते हैं, लेकिन हकीकत यह है कि पटना में एक जगह से दूसरे जगह जाने में दो से चार घंटे लग जाते हैं।

एआईसीसी के सदस्य और बिहार कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष प्रवीण कुशवाहा ने यहां मंगलवार को एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस की प्राथमिकता बिहार को विकसित राज्य बनाने की है। उन्होंने कहा कि मंत्रियों के काफिले की बात छोड़ दी जाए तो राज्य की राजधानी में जाम की स्थिति यह है कि आम लोगांे को एक जगह से दूसरे स्थान तक जाने में दो से चार घंटे लग जाते हैं।

अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कुशवाहा ने कहा, “बिहार में अपराधियों का बोलबाला है। रोज व रोज व्यवसायियों की हत्या हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्तापक्ष के द्वारा अपराधियों को संरक्षण दिया जाता है, जिस कारण व्यापारियों का पलायन देश के दूसरे राज्यों में हो रहा है।”

उन्होंने कहा, “बिहार से पलायन एक बड़ी समस्या है। हमारी पहली प्राथमिकता बिहार को विकसित राज्य बनाने की है। बिहार के कोने-कोने से आवाज आ रही है- बोले बिहार, बदले सरकार।”

पटना साहिब से कांग्रेस प्रत्याशी कुशवाहा ने कहा कि 15 साल से बिहार में जदयू-भाजपा का शासन है। 15 साल से पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव इस इलाके से भाजपा के विधायक हैं, लेकिन सड़क और ट्रैफिक की समस्या रोज व रोज बढ़ती गई। बिहार सरकार की उपेक्षा के कारण यहां के लोगों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

अन्य ख़बरें

बायोमेट्रिक सिस्टम की वजह से दरवाजा लॉक, बिजली के तार के सहारे नीचे उतरे’, लखनऊ अग्निकांड में बचे आसिफ की आपबीती

Newsdesk

जॉर्ज कुरियन के इस्तीफे से लेकर ऑपरेशन टाइगर और टीएमसी विवाद पर जेबी माथेर ने साधा निशाना

Newsdesk

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि, सुभाषित में लिखा- राष्ट्र की सेवा में समर्पित रहे

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading