November 6, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिकहेडलाइंस

ग्रेटर नोएडा में बदमाशों ने स्कूल जा रहे टीचर को मारी गोली

ग्रेटर नोएडा, 14 फरवरी । ग्रेटर नोएडा के थाना सूरजपुर इलाके में बुधवार सुबह बदमाशों ने स्कूल जा रहे एक टीचर को गोली मार दी। गोली उनके कान के पास लगी है। टीचर को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है और बदमाशों की तलाश की जा रही है।

पुलिस ये भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि किसी पुराने विवाद के चलते तो यह हमला नहीं हुआ।

पुलिस से मिसी जानकारी के मुताबिक, थाना सूरजपुर क्षेत्रान्तर्गत रकीब हुसैन उर्फ रिहान (26 वर्ष) सुशील मॉडर्न स्कूल साकीपुर में पढाते हैं।

बुधवार को वो पढाने के लिए जा रहे थे, तभी साकीपुर गांव में दो लड़के (उम्र करीब 17/18 वर्ष) आए और उनसे बातचीत कर उनका नाम पूछा और रकीब को गोली मार दी। गोली दाहिने कान के पास लगी है। 0अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती किया गया है।

पुलिस ने बताया कि घायल रकीब हुसैन की स्थिति सामान्य है, खतरे से बाहर है, पुलिस बल मौके पर है।

पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि पूर्व में किसी विवाद या कोई और मामला तो नही हुआ था। कई अलग अलग बिन्दुओं पर गहनता से जंच करते हुये आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं।

अन्य ख़बरें

पंजाब में पराली जलाने के 2,787 मामले दर्ज, 46.10 लाख रुपए का जुर्माना लगाया; 710 एफआईआर दर्ज

Newsdesk

पटना पुलिस ने मुठभेड़ में तीन अपराधियों को किया ढेर, मनेर के थानाध्यक्ष गोली लगने से घायल

Newsdesk

दिल्ली के गफ्फार मार्केट की एक दुकान और ग्रेटर नोएडा के गैलेक्सी ब्लू सफायर मॉल में लगी आग

Newsdesk

Leave a Comment