June 23, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयहेडलाइंसहेल्थ एंड साइंस

दुनिया में कोरोना के मामले 4 करोड़ के पार: जॉन्स हॉपकिंस

वाशिंगटन, 21 अक्टूबर | जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय के अनुसार, दुनिया में कोरोनावायरस मामलों की कुल संख्या बढ़कर 40.7 मिलियन यानि कि 4 करोड़ से अधिक हो गई है और मृत्यु संख्या बढ़कर 11 लाख से अधिक हो गई है। विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) के ताजा आंकड़ों के मुताबिक बुधवार की सुबह तक दुनिया में कोविड के कुल मामलों की संख्या 4,07,28,371 और मृत्यु संख्या 11,23,967 हो गई थी।

इसके साथ ही दुनिया में कोरोना का सबसे अधिक प्रकोप झेलने वाले देश अमेरिका में 82,72,427 मामले और 2,20,992 मौतें दर्ज हो चुकी हैं। 75,97,063 मामलों और 1,15,197 मौतों के साथ भारत दूसरे स्थान पर है। वहीं मौतों की संख्या में ब्राजील दुनिया में दूसरे नंबर पर है, यहां अब तक 1,54,837 मौतें हो चुकी हैं।

मामलों की संख्या में अमेरिका और भारत के बाद ब्राजील (52,73,954), रूस (14,22,775), अर्जेंटीना (10,18,999), स्पेन (9,88,322), कोलंबिया (9,74,139), फ्रांस (9,73,275), पेरू (8,70,876), मेक्सिको (8,60,7144), यूके (7,65,487), दक्षिण अफ्रीका (7,06,304), ईरान (5,39,670), चिली (4,94,478), इराक (4,34,598), इटली (4,34,449) और बांग्लादेश (3,90,206) हैं।

वहीं 10 हजार से ज्यादा मौतों वाले देशों में मेक्सिको (86,893), यूके (44,057), इटली (36,705), स्पेन (34,210), फ्रांस (33,928), पेरू (33,820), ईरान (31,034), कोलम्बिया (29,272), अर्जेंटीना (27,100), रूस (24,473), दक्षिण अफ्रीका (18,656), चिली (13,702), इंडोनेशिया (12,734), इक्वाडोर (12,404), बेल्जियम (10,489) और इराक (10,366) हैं।

अन्य ख़बरें

सत्य नडेला ने एआई के केंद्रीकरण पर जताई चिंता, कहा-कुछ कंपनियां मिलकर नहीं तय कर सकती टेक्नोलॉजी का भविष्य

Newsdesk

क्षमता से रणनीतिक साझेदारी तक: सीआरएफ ने भारत-लैटिन अमेरिका संबंधों को मजबूत करने का किया समर्थन

Newsdesk

तय जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा से पालन करना जरूरी : मसूद पेजेश्कियन

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading