21.3 C
Jabalpur
October 24, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

भक्षक का हिस्सा बनना मेरे लिए गर्व की बात : साई ताम्हणकर

फिल्म भक्षक में अभिनय करने वाली अभिनेत्री साई ताम्हणकर ने कहा कि उनके लिए भक्षक का हिस्सा बनना गर्व की बात है। साथ ही उन्होंने कहा कि ऐसी परियोजनाओं का हिस्सा बनना खास है जो बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से परे हो।क्राइम थ्रिलर भक्षक ने न केवल नेटफ्लिक्स इंडिया की शीर्ष फिल्मों में प्रमुख स्थान हासिल किया है, बल्कि नंबर एक का प्रतिष्ठित रैंक भी हासिल कर लिया है।साई ने कहा, जब आप कोई फिल्म बनाते हैं तो आप वास्तव में नहीं जानते हैं कि लोग इस पर आखिर क्या प्रतिक्रिया देंगे, लेकिन हर बार आप एक कलाकाार के रूप में कुछ अलग करने का प्रयास करते हैं, भक्षक उन्हीं प्रोजेक्ट्स में से एक था। शूटिंग के दौरान हमें लगा कि हम कुछ महत्वपूर्ण कर रहे हैं।फिल्म में भूमि पेडनेकर एक निडर पत्रकार और साई एसएसपी की भूमिका निभात रही हैं। यह फिल्म बिहार के एक आश्रय गृह में बड़े पैमाने पर हो रहे बाल शोषण की कहानी पर प्रकाश डालती है।साई, महत्वपूर्ण बातचीत शुरू करने और गंभीर सामाजिक मुद्दों पर प्रकाश डालने के लिए सिनेमा को एक माध्यम के रूप में उपयोग करने के महत्व पर जोर देती हैं।उन्होंनेे कहा, फिल्म रिलीज के बाद मुझे दर्शकों से वही ऊर्जा और भावनाएं महसूस हुईं जिन्होंने उस बातचीत की सराहना की, जिसे हम भक्षक के माध्यम से शुरू करना चाहते थे, कम से कम हमने अपने भीतर कुछ जगाया जो या तो खो गया था या हम भूल गया थे, दर्शकों ने उसे महसूस किया।उन्होंने कहा, एक अभिनेता के लिए उन परियोजनाओं का हिस्सा बनना बहुत खास है जो बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से परे हैं। मैं इसके लिए सम्मानित और गौरवान्वित महसूस करती हूं।अभिनेत्री ने आगे कहा, कभी-कभी जब आप पहली बार किसी चीज का प्रयास करते हैं या बाधाओं को तोडऩे का प्रयास करते हैं तो दूसरे लोग आपको नीची दृष्टि से देखते हैं। भक्षक जैसी फिल्में उस गरिमा को वापस पाने में मदद करती हैं। मैं धन्य महसूस कर रही हूं क्योंकि मेरी मराठी फिल्म भी सिनेमाघरों में बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रही है और साथ ही भक्षक ओटीटी में बेहतर कर रही है।

अन्य ख़बरें

एकता कपूर ने की प्रियंका चाहर चौधरी की तारीफ, कहा- आप असली हीरोइन हो

Newsdesk

दिव्या दत्ता ने किया मनोज बाजपेयी का समर्थन, बोलीं-हम पॉजिटिविटी छोड़ नेगेटिविटी की ओर हो जाते हैं आकर्षित

Newsdesk

सिंटा के भीतर बदलाव की शुरुआत, नए नेतृत्व ने जवाबदेही को बनाया प्राथमिकता

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading