October 31, 2026
सी टाइम्स
क्राइमराष्ट्रीयहेडलाइंस

झारखंड में रेलवे ट्रैक पर मिले क्षत-विक्षत चार शव

रांची, 17 फरवरी । झारखंड के चक्रधरपुर रेल मंडल में केंदपोसी-तालाबुरू के बीच रेलवे ट्रैक पर शनिवार सुबह चार लोगों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सभी शव क्षत-विक्षत हालत में मिले हैं।

मृतकों में दो पुरुष, एक महिला और एक बच्चा है। इनमें से एक का शव बोरे में बांधकर फेंका गया है। शवों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। फिलहाल ट्रैक पर ट्रेनों का संचालन रोक दिया गया है। आशंका जताई जा रही है कि इनकी कहीं अन्यत्र हत्या कर शव को ट्रैक पर फेंका गया है। सभी शव एक से डेढ़ किलोमीटर की दूरी के रेंज में मिले हैं। आत्महत्या के एंगल पर भी जांच की जा रही है।

हालांकि, जिस तरह से शव बरामद हुए हैं, उससे हत्या को आत्महत्या दिखाने का प्रयास लग रहा है। आशंका है कि रेलवे ट्रैक के पास स्थित गांव के लोगों ने ही उनकी हत्या कर शव को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया है, ताकि इसे आत्महत्या का रूप दिया जा सके। फिलहाल, रेलवे पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर जांच में जुट गयी है।

 

अन्य ख़बरें

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान से शादी की

Newsdesk

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने निधि राजदान से की शादी, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर

Newsdesk

भारत ‘आईसीएआर-सीजीआईएआर साइंस एंड पार्टनरशिप वीक’ की करेगा मेजबानी, दिल्ली में जुटेंगे दुनियाभर के वैज्ञानिक

Newsdesk

Leave a Comment