November 2, 2026
सी टाइम्स
खेलहेडलाइंस

सचिन तेंदुलकर ने जम्मू-कश्मीर में बैट फैक्ट्री का दौरा किया

श्रीनगर, 17 फरवरी । क्रिकेट आइकन सचिन तेंदुलकर ने शनिवार को जम्मू-कश्मीर के अवंतीपोरा शहर में क्रिकेट बैट बनाने वाले एक कारखाने का दौरा किया।

पत्नी अंजलि और बेटी सारा के साथ सचिन ने अनंतनाग जिले के अवंतीपोरा के चेरसू इलाके में एमजे क्रिकेट बैट निर्माण फैक्ट्री का दौरा किया।

दो भाई मंज़ूर अहमद और जावेद अहमद फैक्ट्री के मालिक हैं, जो चेरसू इलाके से हैं।

सचिन ने प्रसिद्ध कश्मीर विलो बैट की निर्माण प्रक्रिया में विशेष रुचि दिखाई। ये बैट उच्च गुणवत्ता के माने जाते हैं जो अपनी कठोरता, टिकाऊपन और मजबूती के लिए जाने जाते हैं।

अन्य ख़बरें

वियना ओपन: अल्काराज ने डी मिनौर को हराकर जीता खिताब

Newsdesk

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: कप्तान हरमनप्रीत की हैट्रिक, भारत ने मलेशिया को 4-2 से हराया

Newsdesk

पीवी सिंधु ने फिर लहराया तिरंगा, ‘हाइलो ओपन’ जीतकर इस सीजन का अपना दूसरा खिताब हासिल किया

Newsdesk

Leave a Comment