20.7 C
Jabalpur
October 23, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजनहेडलाइंस

एक बार फिर फैमिली को बचाएंगे अजय देवगन, रोमांचक फिल्म शैतान का नया पोस्टर रिलीज

सस्पेंस थ्रिलर दृश्यम 2 के बाद अजय देवगन एक बार फिर सुपरनैचुरल और सस्पेंस थ्रिलर लेकर आ रहे हैं. इस फिल्म का नाम शैतान है. शैतान में ज्योतिका और आर माधवन भी हैं. फिल्म यह 8 मार्च को रिलीज होगी. अजय ने फिल्म से अपने नए लुक को रिवील किया है. इसमें वह काफी इंटेंस लुक में दिख रहे हैं. डार्क कलर थीम वाले पोस्टर में अजय गंभीर और रहस्यमयी से नजर आ रहे हैं. वह कुछ समझने की कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने फिल्म की रिलीज डेट भी बताई है. फैन्स इस पर रिएक्शन भी दे रहे थे.अजय ने पोस्टर के कैप्शन में जो लिखा है, उससे लगता है कि इसमें वह दृश्यम की तरह अपनी फैमिली को बचाते नजर आएंगे. अजय देवगन ने फिल्म का पोस्टर करते हुए लिखा,जब बात अपने परिवार पर आए, तब वो हर शैतान से लड़ जाएगा. 8 मार्च 2024 को सिनेमाघरों पर कब्ज़ा. जैसे ही उन्होंने पोस्टर शेयर किया फैन्स ने रिएक्शन दिया.कई लोगों ने कमेंट सेक्शन में दिल वाले इमोजी कमेंट्स किए. किसी यूजर ने ट्रेलर के बारे में भी पूछा. फिल्म को विकास बहल ने डायरेक्ट किया है. फिल्म के पहले और अब आए पोस्टर्स रोंगटे खड़े कर देने वाला रोमांच देने का वादा करते हैं. इसमें अजय देवगन के साथ ज्योतिका और आर माधवन समेत कई प्रतिभाशाली कलाकार हैं.हाल में शैतान का टीजर आया था, जिसकी एक वॉयसओवर के साथ शुरू होता है, जो कहती है, कहते हैं कि ये दुनिया पूरी बहरी है, पर सुनते सब मेरी है. काले से भी काला मैं, बहकावे का प्याला मैं. तंत्र से ले कर श्लोक का, मालिक हूं मैं 9 लोक का. ज़हर भी मैं, दावा भी मैं. चुप चाप सदियों से सब देखा, एक खामोश गवाह भी मैं. मैं रात हूं, मैं शाम हूं, मैं कायनात तमाम हूं. बनता, बिगड़ता, समेटता, मरोड़ता, लोग कहते हैं कि मैं किसी को नहीं छोड़ता. एक खेल है, खेलोगे? इस खेल का बस एक ही नियम है, मैं चाहे कुछ भी कहूं, मेरे बहकावे में मत आना.

अन्य ख़बरें

एकता कपूर ने की प्रियंका चाहर चौधरी की तारीफ, कहा- आप असली हीरोइन हो

Newsdesk

दिव्या दत्ता ने किया मनोज बाजपेयी का समर्थन, बोलीं-हम पॉजिटिविटी छोड़ नेगेटिविटी की ओर हो जाते हैं आकर्षित

Newsdesk

सिंटा के भीतर बदलाव की शुरुआत, नए नेतृत्व ने जवाबदेही को बनाया प्राथमिकता

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading