31.8 C
Jabalpur
June 22, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

गुरु रंधावा की कुछ खट्टा हो जाए का गाना राजा-रानी जारी, गायक ने खुद दी आवाज

गायक गुरु रंधावा की फिल्म कुछ खट्टा हो जाए को 16 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था।यह फिल्म इसलिए खास है क्योंकि इसके जरिए गुरु ने अभिनय की दुनिया में कदम रखा है। हालांकि, यह फिल्म बक्स ऑफिस पर दर्शक जुटाने के लिए संघर्ष कर रही है।अब कुछ खट्टा हो जाए का गाना राजा रानी जारी कर दिया है, जिसे गुरु ने खुद अपनी आवाज दी है। इस गाने के बोल भी उन्होंने ही लिखे हैं।कुछ खट्टा हो जाए में गुरु की जोड़ी सई मांजरेकर के साथ बनी है। अनुपम खेर भी फिल्म का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं।इस फिल्म के निर्देशन की कमान जी अशोक ने संभाली है। फिल्म की कहानी विजय पाल सिंह ने लिखी है। फिल्म की बात करें तो जी अशोक द्वारा डायरेक्ट की गई कुछ खट्टा हो जाए में गुरु रंधावा और सई मांजरेकर के अलावा परितोश त्रिपाठी और अतुल श्रीवास्तव अहम किरदार में नजर आ रहे हैं. जबकि साउथ के कॉमेडी किंग ब्रह्मानंदन फिल्म में स्पेशल रोल निभाते हुए दिख रहे हैं. इस फिल्म ने अब तक महज 2 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। फैमिली ड्रामा कुछ खट्टा हो जाए में सई मांजरेकर ने एक ऐसी लड़की की भूमिका निभाई है, जो आईएएस बनने के लिए जी तोड़ मेहनत करती हैं। हालांकि, उनकी शादी गुरु रंधावा से करा दी जाती है। रोमांस, इमोशन और झूठ के साथ कहानी में कई ट्विस्ट एंड टर्न हैं। फिल्म में सई और गुरु के अलावा अनुपम खेर और इला अरुण भी अहम भूमिका निभा रहे हैं।वहीं 16 फरवरी को ओरु पेरू भैरवाकोना और जयम रवि की सायरन भी अच्छा कलेक्शन करती दिख रही है. जबकि मराठी मूवी शिवरयांचा छावा ने भी अच्छा कलेक्शन हासिल कर लिया है.

अन्य ख़बरें

फीफा वल्र्ड कप में परफॉर्मेंस के बाद नोरा फतेही ने कहा, मैं खुशकिस्मत रही कि मुझे करियर में यादगार पल मिले

Newsdesk

हिस्ट्रीवर्स ने एआई सीरीज विक्रम बेताल का ऐलान किया, सनातनी इतिहास यूट्यूब चैनल पर होगा प्रीमियर

Newsdesk

ग्राम्य चिकित्सालय 2 का दमदार ट्रेलर जारी, निरहुआ के भोजपुरिया अंदाज ने जीता दिल

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading