October 31, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकहेडलाइंस

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराई कार, तीन की मौत

सुल्तानपुर, 23 फरवरी । उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर स्थित थाना क्षेत्र कूरेभार में पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर शुक्रवार को बिहार की ओर जा रही तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई।

पुलिस अधीक्षक के जनसंपर्क अधिकारी अनिरुद्ध सिंह ने बताया कि पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर कूरेभार थाना क्षेत्र के सेउर गांव के पास शुक्रवार को लखनऊ से बिहार की ओर जा रही तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकरा गई। दुर्घटना में कार पर सवार बिहार आरा निवासी तीन लोगों की मौत हो गई।

स्थानीय लोगों ने बताया कि वे पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के रास्ते अपने घर जा रहे थे। सभी को शादी समारोह में शामिल होना था। जैसे ही कार कूरेभार क्षेत्र के माइलस्टोन 123 किलोमीटर पर पहुंची, सर्विस लेन पर रखे डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। भीषण हादसे में तीन की मौत हो गई।

मौके पर पहुंचे यूपीडाकर्मियों ने राहत व बचाव कार्य करते हुए मशीन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त कार को किनारे करवाते हुए आवागमन सुचारू करवाया।

अन्य ख़बरें

नाली सफाई बनी आफत, तीन दिन से सड़क पर पड़ा मलबा फैला रहा दुर्गंध

Newsdesk

जबलपुर में आईटी और औद्योगिक विकास की संभावनाएं तलाशने पहुंचे मुख्य सचिव वर्णवाल

Newsdesk

मुख्यमंत्री मोहन यादव जी नगरीय क्षेत्र शहपुरा से निकल रहे

Newsdesk

Leave a Comment