19.3 C
Jabalpur
October 24, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजनहेडलाइंस

कृति सैनन, तब्बू और करीना कपूर की तिकड़ी मचाएगी धमाल, फिल्म क्रू का मजेदार टीजर रिलीज

अभिनेत्री कृति सैनन, तब्बू और करीना कपूर की तकड़ी अपनी फिल्म क्रू के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। फिल्म अपनी घोषणा के बाद से ही चर्चा में बनी हुई थी तो हाल ही में जारी हुई तीनों अभिनेत्रियों की पहली झलक ने प्रशंसकों को उत्सुक कर दिया था। इसी सबके बीच अब क्रू का कॉमेडी से भरपूर टीजर भी जारी हो गया है, जिसे काफी पसंद किया जा रहा है।फिल्म के निर्माताओं की ओर से क्रू का टीजर जारी किया गया है, जिसमें तीनों अभिनेत्रियों कमाल की लग रही हैं।इसके साथ ही लिखा है, कुर्सी की पेटी बांध लीजिए, क्योंकि यहां का तापमान आपके लिए बहुत गर्म होने वाला है।फिल्म का निर्देशन राजेश ए कृष्णन कर रहे हैं तो एकता कपूर, शोभा कपूर, रिया कपूर और अनिल कपूर इसके निर्माता हैं। इस फिल्म के लिए बालाजी टेलीफिल्म्स और अनिल कपूर फिल्म एंड कम्युनिकेशंस नेटवर्क साथ आए हैं।टीजर काफी दिलचस्प लग रहा है, जिसमें तीनों अभिनेत्रियों अपनी एयर होस्टेस की नौकरी से परेशान नजर आ रही हैं और कुछ अलग करना चाहती हैं। ऐसे न होने पर तीनों मिलकर चोरी करने की योजना बनाती हैं और फ्लाइट पर अतरंगी हरकतें करने लगती हैं, जिसे देखना मजेदार है।बैकग्राउंड में बजता चोली के पीछे गाने का रीमिक्स शानदार लगता है। इसमें दिलजीत दोसांझ भी नजर आते हैं। इसके अलावा फिल्म में कपिल शर्मा मेहमान की भूमिका में दिखेंगे।कृति, तब्बू और करीना की तिकड़ी पहली बार इस फिल्म के साथ आई है और यह गुड फ्राइडे के मौके पर 29 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।इससे पहले यह फिल्म 22 मार्च को रिलीज होने वाली थी, लेकिन फिर इसकी रिलीज तारीख को आगे बढ़ा दिया गया। मालूम हो कि रिया और एकता इससे पहले फिल्म थैंक्यू फॉर कमिंग और वीरे दी वेडिंग लेकर आई थीं। ये दोनों ही फिल्में महिलाओं पर आधारित थीं।कृति की फिल्म तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया इन दिनों सिनेमाघरों में लगी हुई है, वहीं वह काजोल के साथ फिल्म दो पत्ती में दिखेंगी। यह कृति के होम प्रोडक्शन ब्लू बटरफ्लाई फिल्म्स की पहली फिल्म होगी।करीना सिंघम अगेन में नजर आएंगी, जो 15 अगस्त को रिलीज होगी। साथ ही वह सैफ अली खान के साथ एक फिल्म करने की तैयारी में हैं।उधर, तब्बू फिल्म औरों में कहां दम था में अजय देवगन के साथ दिखेंगी।

अन्य ख़बरें

एकता कपूर ने की प्रियंका चाहर चौधरी की तारीफ, कहा- आप असली हीरोइन हो

Newsdesk

दिव्या दत्ता ने किया मनोज बाजपेयी का समर्थन, बोलीं-हम पॉजिटिविटी छोड़ नेगेटिविटी की ओर हो जाते हैं आकर्षित

Newsdesk

सिंटा के भीतर बदलाव की शुरुआत, नए नेतृत्व ने जवाबदेही को बनाया प्राथमिकता

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading