34 C
Jabalpur
June 16, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकहेडलाइंस

बिहार : तेजस्वी की एस्कॉर्ट गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, चालक जवान की मौत, कई घायल

पूर्णिया, 27 फरवरी। बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव इन दिनों जन विश्वास यात्रा के क्रम में प्रदेश का दौरा कर रहे। इस बीच सोमवार की देर रात पूर्णिया में तेजस्वी की एक एस्कॉर्ट गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में एस्कॉर्ट गाड़ी के चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य छह जवान घायल हो गए।

पुलिस के मुताबिक, मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बेलौरी के पास पूर्व उप मुख्यमंत्री के काफिले में शामिल एक वाहन पूर्णिया – कटिहार फोरलेन सड़क पर रॉन्ग साइड में चला गया । इसी दौरान एस्कॉर्ट वाहन की एक कार से टक्कर हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पूर्णिया के पुलिस अधीक्षक उपेंद्र नाथ वर्मा भी घटनास्थल पहुंचे। उन्होंने बताया कि हादसे में होमगार्ड का जवान मोहम्मद हलीम आलम की मौत हो गई और छह से सात अन्य लोग घायल हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना में कार में सवार अन्य लोगों के भी घायल होने की सूचना है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

अन्य ख़बरें

असम के लिए बड़ी उपलब्धि, मानस नेशनल पार्क में तीन साल से जीरो पोचिंग

Newsdesk

राजौरी में एलओसी पर बारूदी सुरंग में अचानक हुए धमाके में जेसीओ समेत चार घायल

Newsdesk

नंदीग्राम का मामला आज भी लंबित, अब ममता बनर्जी ने हाईकोर्ट में दी भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading